9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कुछ समय पहले ही परेश रावल फिल्म हेरा फेरी 3 छोड़ने से सुर्खियों में आ गए थे। अक्षय ने एक्टर को अचानक फिल्म छोड़ने पर लीगल नोटिस भी भेजा था, लेकिन फिर अचानक सब ठीक हो गया। इसके बाद से ही खबरें थीं कि लीगल नोटिस और फिल्म छोड़ने की खबरें पब्लिसिटी स्टंट हैं। हालांकि अब अक्षय कुमार ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि उनके बीच हुआ झगड़ा रियल था, क्योंकि पब्लिसिटी स्टंट में लीगल झगड़े को शामिल नहीं किया जाता है।
हाल ही में अक्षय कुमार से पूछा गया था कि क्या परेश रावल का फिल्म छोड़ना पब्लिसिटी स्टंट है। इसके जवाब में एक्टर ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा है, नहीं, ये पब्लिसिटी स्टंट नहीं था। ये लीगल हो गया था। जब लीगल चीजें इन्वॉल्व होती हैं, तो हम इसे पब्लिसिटी स्टंट नहीं कह सकते। ये रियल था।
आगे अक्षय ने कहा है, लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है। जल्द ही एक अनाउंसमेंट हो सकती है। हां, कुछ ऊंच-नीच जरूर हुई थी, लेकिन अब सब ठीक हो चुका है और हम फिर साथ आ चुके हैं और हमेशा साथ रहेंगे। बस इतना ही।

क्या था पूरा विवाद?
दरअसल, बीते साल फिल्म हेरा फेरी 3 अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ अनाउंस हुई थी। इस फिल्म के लिए सभी ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, लेकिन फिर अचानक परेश रावल ने एक इंटरव्यू में ये अनाउंस कर दिया कि वो फिल्म छोड़ रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को देने की बजाय सीधे इंटरव्यू में फिल्म छोड़ने की घोषणा की थी, जिससे अक्षय कुमार नाराज हो गए थे, क्योंकि वही फिल्म प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। उन्होंने ऐसा करने पर परेश रावल को लीगल नोटिस भेजा था, जिसके बाद एक्टर ने लीगल जवाब भेजते हुए फिल्म का साइनिंग अमाउंट भी लौटा दिया था। लंबे विवाद के बाद परेश रावल ने फिर फिल्म से जुड़ने का फैसला किया और अब जल्द ही इससे जुड़ी कोई अनाउंसमेंट हो सकती है।