पूजा की शानदार एक्टिंग और लुक फैंस को हमेशा से ही आकर्षित करते आए हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में पूजा का दमदार अभिनय दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला है। फैंस इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूजा की जोड़ी इन सुपरस्टार्स के साथ धूम मचाने वाली है।
रेट्रो
फिल्म ‘रेट्रो’ में पूजा सूर्या के साथ दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज ने किया है और इसे 1 मई 2025 को रिलीज किया जाएगा। शूटिंग अंडमान, ऊटी, केरल और चेन्नई में हुई है। संगीत संतोष नारायणन ने दिया है। इस फिल्म का संभावित नाम पहले ‘सूर्या 44’ रखा गया था। ‘रेट्रो’ को दुनिया भर के सिनेमाघरों में 1 मई 2025 को रिलीज की जाएगी।
बिल्ला रंगा बाशा
पूजा कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप के साथ फिल्म ‘बिल्ला रंगा बाशा’ में काम कर रही हैं। इसका निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है। ‘बीआरबी’ से पहले सुदीप ने एक्शन थ्रिलर ‘मैक्स’ में अभिनय किया था, जो 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज हुई थी।
जना नायगन
फिल्म ‘जना नायगन’ में पूजा एक्टर दलपति विजय के साथ नजर आएंगी। यह एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन विनोथ ने किया है। विनोथ द्वारा निर्देशित और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित तमिल भाषा की राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। पूजा और दलपति विजय के अलावा फिल्म में बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण, प्रियमणि, ममिता बैजू जैसे कई अहम कलाकार नजर आएंगे। पहले इस फिल्म का अस्थायी नाम ‘दलपति 69’ रखा गया था।