Site icon bollywoodclick.com

शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में निधन: सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर मधुबाला और सुशांत तक, ये सेलेब्स भी कम उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा


  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shefali Jariwala Passed Away At The Age Of 42, Siddharth Shukla To Sushant Singh Rajput, These Celebs Also Lost Their Kives At Young Age

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांटा लगा गर्ल नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस के अचानक हुए निधन से इंडस्ट्री शॉक में है। शेफाली के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला और प्रत्युषा बनर्जी जैसे कई सेलेब्स के निधन पर भी देशभर में शोक की लहर थी, जो कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए। एक नजर उन सेलेब्स पर-

सिद्धार्थ शुक्ला

उम्र- 40 साल, निधन- 2 सितंबर 2021

बालिका वधु से पॉपुलर हुए एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर 2021 में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। वो महज 40 साल के थे। निधन से कुछ महीनों पहले ही सिद्धार्थ ने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी हासिल की थी।

प्रत्युषा बनर्जी

उम्र- 24 साल, निधन- 1 अप्रैल 2016

बालिका वधू फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 में आत्महत्या कर ली थी। वो महज 24 साल की थीं। एक्ट्रेस बिग बॉस 7 में नजर आ चुकी हैं।

के.के.

उम्र- 53 साल, निधन- 31 मई 2022

पॉपुलर सिंगर के.के. को 31 मई 2022 को अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया था। वो कोलकाता के एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने गए थे। कॉन्सर्ट के बाद होटल आते हुए उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। होटल पहुंचते ही वो बेहोश हो गए थे। अटॉप्सी रिपोर्ट में बताया गया था कि उनके हार्ट में 80% ब्लॉकेज थी। वो महज 53 साल के थे।

इंदर कुमार

उम्र- 44 साल, निधन- 28 जुलाई 2017

वॉन्टेड, तुमको ना भूल पाएंगे, कहीं प्यार ना हो जाए जैसी दर्जनों फिल्मों का हिस्सा रहे इंदर कुमार का महज 44 साल की उम्र में निधन हो गया था। मौत के बाद उनकी पत्नी ने बताया था कि इंदर कुमार सोने से पहले ठीक थे, लेकिन अगले दिन सुबह वो उठे ही नहीं।

दिव्या भारती

उम्र- 19 साल, निधन- 5 अप्रैल 1993

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं दिव्या भारती महज 19 साल की थीं, जब बालकनी से गिरने से उनका निधन हो गया था। निधन के समय वो फिल्म लाडला का हिस्सा थीं, जिसे बाद में श्रीदेवी के साथ पूरा किया गया था।

सुशांत सिंह राजपूत

उम्र- 34 साल, निधन- 14 जून 2020

छिछोरे, काय पो छे जैसी बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। निधन के समय एक्टर महज 34 साल के थे।

जिया खान

उम्र- 25 साल, निधन- 3 जून 2013

‘निशब्द’, हाउसफुल’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 को 25 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। उनका शव उनके मुंबई स्थित फ्लेट से बरामद किया गया था।

सौंदर्या

उम्र- 34 साल, निधन- 17 अप्रैल 2004

अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सूर्यवंशम में नजर आ चुकीं पॉपुलर एक्ट्रेस सौंदर्या का 17 अप्रैल 2004 में हुए एक विमान हादसे में निधन हो गया था। वो एक पॉलिटिकल पार्टी की रैली में शामिल होने जा रही थीं। निधन के समय वो महज 34 साल की थीं और गर्भवती थीं।

विनोद मेहरा

उम्र- 45 साल, निधन- 30 अक्टूबर 1990

80 के दशक के सबसे हैंडसम एक्टर्स में गिने जाने वाले विनोद मेहरा का महज 45 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें मुंबई में हार्ट अटैक आया था। विनोद मेहरा के इकलौते बेटे का जन्म उनकी मौत के 6 महीने बाद हुआ था।

मधुबाला

उम्र- 35 साल, निधन- 22 फरवरी 1969

एक दौर की की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वालीं मधुबाला का महज 35 साल की उम्र में निधन हो गया था। मधुबाला अपने करियर के पीक पर थीं, जब 1969 को उनकी तबीयत खराब रहने लगी थीं। इसी साल उन्हें पीलिया हो गया। जब उनके खून की जांच करवाई गई तो पता चला उन्हें हीमेटूरिया (पेशाब में खून आना) है। उनका इलाज चल ही रहा था कि 22 फरवरी 1969 को देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा। कई घंटों की जद्दोजहद के बाद 23 फरवरी 1969 को सुबह 9ः30 बजे मधुबाला ने दम तोड़ दिया।

पुनीत राजकुमार

उम्र- 46 साल, निधन- 29 अक्टूबर 2021

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर 2021 को महज 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। एक्टर के निधन पर कर्नाटक में शोक मनाने के लिए ऐसी भीड़ उमड़ी की सरकार को सेक्शन 144 लागू करना पड़ा था।

विकास सेठी

उम्र- 46 साल, निधन- 8 सितंबर 2024

कभी खुशी कभी गम में करीना कपूर के साथ नजर आ चुके विकास सेठी का 8 सितंबर 2024 को निधन हो गया। वो महज 46 साल के थे। उनके निधन का कारण हार्ट अटैक था।

तुनीषा शर्मा

उम्र- 20 साल, निधन- 24 दिसंबर 2022

पॉपुलर एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने महज 20 साल की उम्र में टीवी शो अलिबाबा के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वो को-स्टार शीजान खान से हुए ब्रेकअप से परेशान थीं।

Exit mobile version