सलमान खान ने गले में अड़ा दी थी असली चाकू: गले से बहने लगा था खून, अशोक सराफ ने बताया जागृति फिल्म की शूटिंग का डरावना अनुभव

सलमान खान ने गले में अड़ा दी थी असली चाकू:  गले से बहने लगा था खून, अशोक सराफ ने बताया जागृति फिल्म की शूटिंग का डरावना अनुभव


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अशोक शराफ ने हाल ही में फिल्म जागृति की शूटिंग का एक डरावना किस्सा शेयर किया है, जहां उनके साथ एक बड़ा हादसा हो सकता है। एक्टर ने बताया है कि सलमान खान की गलती के चलते उनके गले में चाकू लग गया था।

हाल ही में रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में अशोक सराफ ने कहा है कि स्क्रिप्ट के मुताबिक सलमान को उन्हें पकड़ना था और उनके गले में चाकू अड़ाना था। सलमान ने चाकू की नोंक उनके गले में रख दी, जबकि चाकू असली थी। सलमान के डायलॉग बोलते ही अशोक ने खुद को छुड़वाने की कोशिश की, जिससे सलमान ने चाकू पर और जोर लगा दिया। जिससे उनके गले में कट लग गया।

इसके बाद अशोक सराफ ने सलमान से कहा कि उनका गला कट रहा है। ये सुनकर सलमान ने कहा, मैं क्या करूं। इस पर सीनियर एक्टर ने उन्हें चाकू उल्टा पकड़ने की सलाह दी थी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। सलमान ने उनके गले पर चाकू अड़ाई और चलाना शुरू कर दिया। जैसे ही एक्टर ने उन्हें छोड़ा तो पता चला कि उनके गले में कट लगा चुका था। अशोक सराफ ने बातचीत में कहा है, सोचिए अगर गले की नस कट जाती तो?

फिल्म जागृति 1992 में रिलीज हुई थी।

फिल्म जागृति 1992 में रिलीज हुई थी।

एक्टर ने बताया है कि वो इंसिडेंट को कभी नहीं भूलेंगे। बता दें कि अशोक सराफ 1969 से हिंदी और मराठी सिनेमा का हिस्सा हैं। एक्टर घर घर की कहानी, बड़े घर की बेटी, जागृति, करण अर्जुन, गुप्त, बंधन, प्यार किया तो डरना क्या, यस बॉस, जोरू का गुलाम, क्या दिल ने कहा और सिंघम जैसी कई दर्जनों फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।

अशोक सराफ को पॉपुलर टीवी शो हम पांच में अशोक माथुर का रोल निभाने पर काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वो टीवी शो प्रोफेसर प्यारेलाल में भी नजर आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *