Rajat Dalal: रजत दलाल-दिग्विजय राठी के बीच झगड़े के बाद हुई सुलह, सोशल मीडिया यूजर्स बोले फालतू का ड्रामा है

Rajat Dalal: रजत दलाल-दिग्विजय राठी के बीच झगड़े के बाद हुई सुलह, सोशल मीडिया यूजर्स बोले फालतू का ड्रामा है


एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी

Updated Wed, 05 Mar 2025 06:49 PM IST

‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगी रहे रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच हाल ही में पब्लिक प्लेस पर बहस और झगड़ा हुआ। इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब दोनों के बीच सुलह भी हो चुकी है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दोनों मिलकर फालतू का ड्रामा कर रहे हैं। 



रजत दलाल, दिग्विजय राठी
– फोटो : इंस्टाग्राम@rajat_9629


loader



विस्तार


‘बिग बॉस 18’ में दिग्विजय राठी ने रजत दलाल के बारे में काफी कुछ कहा था, इस बात को लेकर हाल ही में दोनों के बीच एक पब्लिक प्लेस पर बहस हुई। रजत दलाल ने दिग्विजय को थप्पड़ मारने की बात कही। जिस पर दिग्विजय ने भी रिएक्ट किया। इन दोनों के झगड़े को रोकने के लिए आसपास के लोगों को बीच बचाव करना पड़ा। इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब दोनों ने एक वीडियो और बनाकर सुलह भी कर ली है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि रजत दलाल और दिग्विजय राठी ने प्लान करके ये झगड़ा किया है। 

Trending Videos

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *