बॉलीवुड की कई बेहतरीन एक्ट्रेस हैं जो अदाकारी के अलावा कई हुनर में माहिर हैं। इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक नाम है अदा शर्मा का।
अदा शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 11 मई 1992 को मुंबई में हुआ था। उनके माता-पिता का ताल्लुक दक्षिण भारत से है।
अदा शर्मा ने साल 2008 में फिल्म ‘1920’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था।
अदा शर्मा के पिता भारतीय नैवी में थे। उनकी मां क्लासिकल डांसर थीं। यही वजह है कि अदा शर्मा भी बेहतरीन डांसर हैं। वह तीन साल की उम्र से डांस कर रही हैं।
अदा शर्मा ने कथक डांस में ‘नटराज गोपी कृष्ण कथक नृत्य अकादमी’ मुंबई से स्नातक किया है। उन्होंने अमेरिका में चार महीनों तक सालसा डांस सीखा है।