Cannes: कान रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के सबसे यादगार स्टाइल मोमेंट्स, ऐश्वर्या से लेकर कई नाम शामिल, देखें लिस्ट

Cannes: कान रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के सबसे यादगार स्टाइल मोमेंट्स, ऐश्वर्या से लेकर कई नाम शामिल, देखें लिस्ट



कान रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के सबसे यादगार फैशन पल सिनेमा के साथ-साथ ग्लैमरस रेड कार्पेट लुक्स के लिए भी मशहूर है। भारतीय सितारों ने यहां अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचा है। आइए, बॉलीवुड के कुछ सबसे शानदार कान लुक्स पर एक नजर डालते हैं…

 




Trending Videos

Bollywood most iconic moments on the Cannes red carpet look before 2025 aishwarya deepika anushka sonam aditi

2 of 7

ऐश्वर्या राय बच्चन
– फोटो : X


ऐश्वर्या राय बच्चन

कई ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर ऐश्वर्या का 2017 का लुक सबसे खास था। उन्होंने माइकल सिन्को का फ्रॉस्टी ब्लू बॉल गाउन पहना, जो सिंड्रेला जैसा था। इसके ऊपर कढ़ाई, ट्यूल की परतें और प्लीट्स वाला यह गाउन वर्साय की पेंटिंग से प्रेरित था। यह परीकथाओं जैसा पल था। कान में ऐश्वर्या शामिल हो या ना हो, लेकिन उनकी चर्चा इस महोत्सव हो हो ही जाती है।

 


Bollywood most iconic moments on the Cannes red carpet look before 2025 aishwarya deepika anushka sonam aditi

3 of 7

दीपिका पादुकोण
– फोटो : X


दीपिका पादुकोण

दीपिका ने 2022 में जुहैर मुराद का पारदर्शी आइवरी गाउन पहना था। फ्लोरल लेस, फिशटेल सिल्हूट और गहरी नेकलाइन वाला यह लुक बेहद शानदार था। लोरेन श्वार्ट्ज के हीरे के झुमके और निकोलस किर्कवुड हील्स ने इसे और खास बनाया। दीपिका का यह लुक आज भी चर्चा में है।


Bollywood most iconic moments on the Cannes red carpet look before 2025 aishwarya deepika anushka sonam aditi

4 of 7

प्रीति जिंटा
– फोटो : X


प्रीति जिंटा

प्रीति ने 2024 में विविएना लोरिकेट का “नायरा” गाउन पहना, जो मेट गाला में भी दिखा। सेक्विन, मोती और क्रिस्टल से सजा यह बैकलेस गाउन मरमेड स्टाइल गाउन बेहद ही खूबसूरत था, जिसे पहनने के बाद प्रीति की खूबसूरती ने चार चांद लगा दिए। फ्रिंज पर्ल ड्रॉप्स और सिल्क बो स्लीव्स ने इसे शानदार बनाया था।

यह भी पढ़ें: Ginny Wedss Sunny 2: ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ की हुई घोषणा, यामी-विक्रांत का पत्ता साफ, नजर आएगी यह नई जोड़ी

 


Bollywood most iconic moments on the Cannes red carpet look before 2025 aishwarya deepika anushka sonam aditi

5 of 7

सोनम कपूर
– फोटो : X


सोनम कपूर

सोनम ने अनामिका खन्ना की हल्की गुलाबी नेट साड़ी-ड्रेस में क्लासिक और ट्रेंडी लुक को पेश करती है। जिमी चू के जूते और फेरागामो क्लच के साथ उनका लुक हमेशा की तरह एक फैशनिस्टा लुक को दर्शाता है। सोनम का यह स्टाइल हर किसी को बेहद खूबसूरत लगा था।

यह भी पढ़ें: Kingdom: विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार, जानिए क्या है फिल्म की नई रिलीज डेट

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *