Suniel Shetty: ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के हटने पर आया सुनील शेट्टी का रिएक्शन, कहा- यह त्रासदी है

Suniel Shetty: ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के हटने पर आया सुनील शेट्टी का रिएक्शन, कहा- यह त्रासदी है



इन दिनों परेश रावल सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से खुद को अलग कर लिया है। इस पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपना रिएक्शन दिया है। हाल ही में एक एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल हट रहे हैं तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों से हटना बड़ा नुकसान है। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी।




Trending Videos

Suniel Shetty reaction on Paresh Rawal exit from Hera Pheri 3

2 of 5

सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार
– फोटो : एक्स- @bolly_talkies


सुनील शेट्टी हुई हैरान

सुनील शेट्टी ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि ‘मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी। यह वाकई हैरान करने वाला है। समझ में नहीं आ रहा है कि मैं किसी से क्या कहूं? यहां तक इस बारे में अक्षय कुमार को भी नहीं पता था। इससे बहुत बड़ा नुकसान होगा। हम इस फिल्म के बीच में हैं और यह बड़ा झटका है।’


Suniel Shetty reaction on Paresh Rawal exit from Hera Pheri 3

3 of 5

अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई



Suniel Shetty reaction on Paresh Rawal exit from Hera Pheri 3

4 of 5

सुनील शेट्टी
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई


नहीं पता क्या होने वाला है

सुनील शेट्टी ने कहा कि वह नहीं जानते कि फिल्म का क्या होगा। उन्होंने कहा ‘यह फिल्म हमारे दिमागी सेहत के लिए बहुत अहम है। मैं नहीं जानता कि क्या होने वाला है।’


Suniel Shetty reaction on Paresh Rawal exit from Hera Pheri 3

5 of 5

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई


परेश रावल ने दी फिल्म से हटने की जानकारी

आपको बता दें कि हाल ही में परेश रावल ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से खुद को अलग कर लिया है। परेश रावल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी है।

खबर है कि नुकसान की भरपाई के लिए अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने परेश रावल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *