Akshay Kumar: ‘हाउसफुल 5’ से पहले अक्षय कुमार की इन फिल्मों में दिखी भारी-भरकम स्टारकास्ट

Akshay Kumar: ‘हाउसफुल 5’ से पहले अक्षय कुमार की इन फिल्मों में दिखी भारी-भरकम स्टारकास्ट



अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ कल यानी 6 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भारी भरकम कास्ट है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, नाना पाटेकर, सौंदर्या शर्मा, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडीज, कृति सेनन, कृति खरबंदा, नरगिस फाखरी, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और जैकी श्रॉफ के अलावा कई कलाकार हैं। ऐसे में हम आपको अक्षय कुमार की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें इसी तरह से कई एक्ट्रेस और एक्ट्रेस हैं।




Trending Videos

Akshay Kumar Multi Starrer Movies Housefull Jaani Dushman Khel Khel Main Hera Pheri housefull 5

भारी भरकम वाली कास्ट
– फोटो : सोशल मीडिया


खेल खेल में

अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ साल 2024 में रिलीज हुई थी। यह कॉमेडी फिल्म है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पाई थी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीन खान, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, जिमी शेरगिल, अर्जुन कपूर, किरण कुमार और जानी लीवर थे।


Akshay Kumar Multi Starrer Movies Housefull Jaani Dushman Khel Khel Main Hera Pheri housefull 5

भारी भरकम वाली कास्ट
– फोटो : सोशल मीडिया



Akshay Kumar Multi Starrer Movies Housefull Jaani Dushman Khel Khel Main Hera Pheri housefull 5

भारी भरकम वाली कास्ट
– फोटो : सोशल मीडिया


सूर्यावंशी

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यावंशी’ 2021 में रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, अजय देवगन, रणवीर सिंह, मीनल साहू, निहारिका रायजादा, जावेद जाफरी और अभिमन्यू सिंह थे। 160 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 294.91 करोड़ कमाए थे।


Akshay Kumar Multi Starrer Movies Housefull Jaani Dushman Khel Khel Main Hera Pheri housefull 5

भारी भरकम वाली कास्ट
– फोटो : सोशल मीडिया


जानी दुश्मन

अक्षय कुमार की फिल्म ‘जानी दुश्मन’ साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नहीं थे लेकिन फिल्म में उनके साथ भारी भरकम कास्ट थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अरमान कोहली, सनी देओल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब शिवदासानी, सोनू निगम, आदित्य पंचोली, शरद कपूर, मनीषा कोइराला, रंभा, पिंकी कैम्पबेल और किरण राठौड़ थे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *