बिना पेन किलर के ऐश्वर्या ने नॉर्मल डिलीवरी चुनी: अमिताभ बच्चन का पुराना बयान वायरल, गुस्साईं महिला यूजर्स बोलीं- छोटी सोच

बिना पेन किलर के ऐश्वर्या ने नॉर्मल डिलीवरी चुनी:  अमिताभ बच्चन का पुराना बयान वायरल, गुस्साईं महिला यूजर्स बोलीं- छोटी सोच


7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में एक्टर सुनील शेट्टी नॉर्मल और सिजेरियन डिलीवरी पर बयान देकर बुरा फंसे थे। अब नॉर्मल डिलीवरी के फेवर में दिया गया अमिताभ बच्चन का पुराना बयान सुर्खियों में है। आराध्या के जन्म के बाद बिग बी ने खुलासा किया था कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने लेबर पेन के दौरान कोई एपिड्यूरल या पेन किलर नहीं लिया था और नॉर्मल डिलीवरी को चुना था।

दरअसल, साल 2011 में आराध्या के जन्म के बाद अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जलसा के बाहर इंतजार कर रही मीडिया से मिल उन्हें खुशखबरी सुनाई थी। उस दौरान अभिषेक ने मीडिया को आराध्या के फीचर बारे में बताया था। वहीं, बिग बी ने पोती के आने की खुशी के साथ डिलीवरी के दौरान ऐश्वर्या के स्ट्रेंथ के बारे में बात की थी।

उन्होंने कहा था- ‘उन्हें संघर्ष करना पड़ा, लेकिन मैं उनकी सराहना करता हूं कि वह लंबे समय तक, लगभग 2-3 घंटे तक भंयकर लेबर पेन में रहीं। लेकिन वो दृढ़ रहीं और कहा कि वो नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं। उन्होंने कोई एपिड्यूरल या पेन किलर नहीं ली।’

बिग बी के इस पुराने स्टेटमेंट पर अप इंटरनेट यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक महिला यूजर लिखती हैं- ‘2-3 घंटे…सर मैं 34 घंटे तक लेबर पेन में थी।’ एक और महिला यूजर ने अपना एक्सपीरियंस साझा करते हुए लिखा- ‘25 साल पहले बिन पेन किलर के 10 घंटे का दर्द।’ एक यूजर ने लिखती हैं- ‘इनके पास यूटरस नहीं, बस ज्ञान है।’

एक और महिला यूजर लिखती हैं- ‘आखिर चाइल्ड बर्थ पर महिलाओं की पसंद पर टिप्पणी करने के पीछे इन पुरुषों का क्या चल रहा है? क्या इन्होंने सुनील शेट्टी के साथ कोई कोलेबोरेशन किया है?अगर वो पेन रिलीफ ले लेती तो ये कमजोरी की निशानी नहीं है। नो यूटरेस नो ओपिनियन।’

बता दें कि लगभग एक महीने पहले एक इंटरव्यू में सुनील नॉर्मल डिलीवरी के लिए बेटी अथिया की तारीफ की थी। बेटी की तारीफ करने के चक्कर में उन्होंने सिजेरियन डिलीवरी को आराम का मामला बता दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक्टर की आलोचना शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि सुनील शेट्टी को बाद में सफाई देते हुए माफी मांगनी पड़ी थी।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *