बॉलीवुड से हॉलीवुड का तक का सफर तय करने वाली बेहतरीन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी भी नजर आई हैं। उनकी बेटी ‘मालती मारी’ ने कुछ क्यूट हरकतें की हैं। यूजर्स को ये तस्वीरें बहुत पसंद आई हैं। ये तस्वीरों वायरल हो रही हैं।

2 of 5
बेटी के सथ प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है ‘मई’। इसका मतलब है कि उन्होंने तस्वीरों के जरिए मई महीने की झलका दिखाई है। एक तस्वीर में प्रियंका की बेटी मालती खुद का मेकअप करती हुई नजर आ रही है। एक दूसरी तस्वीर में उनकी बेटी बच्चों के साथ खेल रही है। एक तस्वीर में मालती का चेहरा दिखा है। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बैठे हैं। उनकी बेटी उनकी गोद में है। एक दूसरी तस्वीर में प्रियंका-निक कहीं जा रहे हैं। उनकी बेटी भी उनके साथ चल रही है।

3 of 5
बेटी के सथ प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका के फैंस को उनकी और उनके परिवार की तस्वीरें पसंद आई हैं। वह इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है ‘बेटी निक की कॉपी है।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘मालती और उसके नर्सरी के दोस्त बहुत खास हैं।’ एक यूजर ने लिखा है ‘मालती कोने में रोते हुए पुराने दिनों को याद कर रही है।’ एक और यूजर ने लिखा ‘मैं मालती की बहुत बड़ी फैन हूं।’ एक यूजर ने लिखा है ‘बहुत खूबसूरत परिवार’।
यह खबर भी पढ़ें: Box Office: दूसरे दिन ‘हाउसफुल 5’ की कमाई में हुआ इजाफा, जानिए बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

4 of 5
बेटी के सथ प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका की शादी
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की थी। दोनों ने पहले हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी इसके बाद क्रिश्चियन विधि से शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के चार साल बाद 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए मां-बाप बने थे।

5 of 5
बेटी के सथ प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका का वर्कफ्रंट
तमिल फिल्म ‘थमिजान’ से एक्टिंग में अपने करियर की शुरूआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह आखिरी बार 2019 में बॉलीवुड की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आईं थीं। वह जल्द ही कई हॉलीवुड फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की फिल्म ‘कृष 4’ में नजर आने वाली हैं।