Housefull 5: चेहरे पर मास्क; हाथ में माइक, अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल 5’ देखकर आ रहे लोगों से लिया रिएक्शन

Housefull 5: चेहरे पर मास्क; हाथ में माइक, अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल 5’ देखकर आ रहे लोगों से लिया रिएक्शन


अक्षय कुमार की मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। अब फिल्म के अभिनेता ने ऐसा काम किया जिसे देख फैंस चौंक गए और सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। दरअसल, अक्षय कुमार खुद छुपे हुए अंदाज में थिएटर के बाहर पहुंचे और वहां लोगों से उनकी फिल्म पर रिव्यू लिया। खास बात ये रही कि उन्होंने अपने चेहरे पर वही डरावना ‘किलर मास्क’ पहन रखा था जो फिल्म में दिखाया गया है। 

Trending Videos

बांद्रा में थिएटर के बाहर लिया रिएक्शन

मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक थिएटर के बाहर अक्षय कुमार ने दर्शकों से बातचीत की। चेहरे पर मास्क और हाथ में माइक लिए अक्षय आम लोगों के बीच घुलमिल गए। उन्होंने फिल्म देखकर बाहर निकलते लोगों से पूछा कि फिल्म कैसी लगी, किस किरदार ने हंसाया और किसने सरप्राइज दिया। दिलचस्प यह रहा कि बहुत से लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए। जब कुछ दर्शकों ने उनके गेटअप की तुलना फिल्म में दिखाए गए किलर से की, तब भी उन्हें शक नहीं हुआ कि ये खुद अक्षय हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

ये खबर भी पढ़ें: ‘हाउसफुल 5’ के आगे नहीं टिक पा रही कमल हासन की ‘ठग लाइफ’, जानें फिल्म की कमाई

 

लोगों ने दिए दिलचस्प रिएक्शन

फिल्म के दर्शकों ने हाउसफुल 5 को कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का पावरहाउस बताया। कई लोगों ने इसे अब तक की सबसे मजेदार फिल्म करार दिया, वहीं कुछ दर्शकों ने फिल्म के ट्विस्ट और एक्टिंग को लेकर तारीफों के पुल बांध दिए। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं तो सोच रहा था कि ये रिपोर्टर कौन है, आवाज जानी-पहचानी सी लग रही थी। अब समझ आया, ये खुद अक्की थे!’



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *