2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
27 जून को पॉपुलर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। कई पैपराजी और सोशल मीडिया पेजेस द्वारा एक्ट्रेस के निधन के बाद शोक मना रहे परिवार से जुड़े वीडियो पोस्ट किए थे, जिस पर कई सेलेब्स नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वरुण धवन ने मीडिया पर भड़कते हुए कवरेज को असंवेदनशील कहा था। अब जान्हवी कपूर ने भी वरुण को सपोर्ट का सहमति दी है।
वरुण धवन की पोस्ट री-शेयर कर जान्हवी कपूर ने उनकी बात पर सहमति जताई और लिखा, ‘आखिरकार किसी ने ये कहा।’

वरुण धवन ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘एक बार फिर मीडिया द्वारा ने एक आत्मा के निधन को असंवेदनशील तरीके से कवर किया गया। मुझे समझ नहीं आता कि आपको किसी के दुख को कवर क्यों करना है। हर कोई इससे बहुत असहज हो जाता है। इससे किसी को क्या फायदा हो रहा है। मैं मीडिया में अपने दोस्तों से अनुरोध करता हूं, कोई भी व्यक्ति नहीं चाहेगा कि उसकी अंतिम यात्रा को इस तरह कवर की जाए।’
जान्हवी और वरुण के अलावा रश्मि देसाई ने भी उस वीडियो पर आपत्ति जताई थी, जिसमें शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में उनके बिहेवियर पर सवाल उठाए जा रहे थे। रश्मि ने वीडियो री-शेयर कर लिखा था, ‘क्या वाकई। क्या आप इसे जर्नलिज्म कहना चाहते हैं। शर्म आनी चाहिए।’

बताते चलें कि शेफाली के अंतिम संस्कार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक्टर पारस छाबड़ा एक जर्नलिस्ट को फटकार लगाते नजर आए थे। दरअसल, पेज पर शेफाली के पति पराग को उनका पालतु कुत्ता टहलाते दिखाया गया था। पराग के बिहेवियर पर सवाल खड़े करने वाली रिपोर्टर से जब पारस का सामना हुआ तो उन्होंने सरेआम उन्हें फटकार लगाते हुए कहा था, मैंने आपकी कुत्ते वाली न्यूज देखी, बहुत ही बेकार बात है ये। लड़की ने पूछा, क्या न्यूज बनाई। तो पारस ने कहा कि कुत्तों को लेकर घुमा रहे हैं सुबह-सुबह। क्या करे वो बंदा। बहुत ही बेकार न्यूज बनाते हो आप लोग। क्या बोलना क्या है। ये कहते हुए पारस ने उस रिपोर्टर को भगा दिया।
