टेलीविजन इंडस्ट्री में कई जोड़ियां ऐसी बनीं जिन्होंने पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी लोगों का दिल जीत लिया। इन जोड़ियों के बीच की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त रही कि फैंस को लगने लगा था कि ये साथ में जिंदगी भी बिताएंगे। लेकिन बीते कुछ महीनों में जैसे एक के बाद एक रिश्तों का अंत होता गया, जिससे इनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा। आइए जानते हैं कौन-कौन से टीवी कपल्स ने एक-दूसरे से दूरी बना ली है और कब उन्होंने एक-दूसरे को सोशल मीडिया से भी अनफॉलो कर दिया।
शिवांगी जोशी और कुशल टंडन
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और कुशल सीरियल ‘बरसातें’ में एक दूसरे के साथ नजर आए थे। दोनों रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट करने लगे थे। दोनों की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए पोस्ट करना और कमेंट्स करने से दोनों के रिश्ते की ओर इशारा मिला। लेकिन कुछ समय पहले अब कुशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोली लगाकर बताया कि वो और शिवांगी 5 महीने पहले ब्रेकअप कर चुके हैं। दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से भी अनफॉलो कर दिया है।
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता
‘उडारियां’ और ‘बिग बॉस 16’ में नजर आने के बाद इस जोड़ी को लेकर खूब चर्चा हुई। इनकी दोस्ती और नजदीकियां शो के दौरान काफी देखने को मिलीं। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप का ऐलान भी जल्द कर देंगे, लेकिन प्रियंका और अंकित ने कभी इस रिश्ते को नाम नहीं दिया। उल्टा कुछ समय पहले दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया जिसके बाद फैंस को गहरा सदमा लगा।