सोनाक्षी सिन्हा अपने दबंग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस साल उन्होंने एक्टर जहीर इकबाल से शादी की है। हाल ही में दोनों को वैकेशन पर देखा गया। इस ट्रिप पर सोनाक्षी की नींद एक शेर की दहाड़ से खुली। यह शेर अभिनेत्री से कुछ ही दूरी पर खड़ा नजर आया, इसके बाद सोनाक्षी ने क्या किया, जानिए?
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
– फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona
विस्तार
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने जब से शादी की है, दोनों कई बार वैकेशन पर जा चुके हैं। अपनी हर वैकेशन ट्रिप की तस्वीरें दोनों अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर करते हैं। एक हालिया ट्रिप के दौरान उनके साथ कभी ना भूलने वाला अनुभव हुआ। सोनाक्षी ने इस घटना की वीडियो बनाकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाई है। हालिया ट्रिप के दौरान सोनाक्षी का सामना एक शेर से हुआ।