फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद आमिर खान बतौर अभिनेता ब्रेक पर हैं। बतौर प्रोड्यूसर वे काम कर रहे हैं। उनके फैंस परदे पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में आमिर खान ने कोई अपडेट नहीं दिया है। हालांकि, अपने 60वें जन्मदिन से पहले उन्होंने एक बड़ा एलान जरूर किया है। वे महाभारत पर आधारित फिल्म बनाएंगे। उन्होंने इसकी पुष्टि की है।

2 of 5
आमिर खान
– फोटो : इंस्टाग्राम@amirkhanactor_
शुरू कर दी तैयारी
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की काफी वक्त से महाभारत पर एक फिल्म बनाने की इच्छा है। यह उनका सपना रहा है। अब वे इसे हकीकत का रूप देने जा रहे हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग पर काम शुरू हो चुका है। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर खान ने महाकाव्य महाभारत पर फिल्म बनाने के बारे में बात की।

3 of 5
आमिर खान
– फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
फिल्म के लिए बना रहे टीम
रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में आमिर खान ने पुष्टि की कि वे इसके लिए एक टीम बना रहे हैं। आज गुरुवार को अपने जन्मदिन से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा, ‘हम अभी लेखन प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। एक टीम बना रहे हैं। फिलहाल हम चीजों को तैयार कर रहे हैं, फिर देखते हैं कि आगे की चीजें कैसे होती हैं’।

4 of 5
आमिर खान
– फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान ने पहले Galatta Plus को इस बारे में बताया था कि वह फिल्म बनाने से थोड़ा डरे हुए थे। उन्होंने कहा, ‘जब आप महाभारत पर फिल्म बना रहे हैं, तो आप सिर्फ एक फिल्म नहीं बना रहे हैं। आप एक यज्ञ कर रहे हैं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह इससे बढ़कर है। यही वजह है कि में अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं। मैं इस पर काम करने से डरता हूं। महाभारत आपको कभी निराश नहीं करेगी, लेकिन आप महाभारत को निराश कर सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Bhagyashree: ‘मैंने प्यार किया’ की सुमन का हुआ एक्सीडेंट, माथे पर चोट देख घबराए फैंस; तस्वीरें वायरल

5 of 5
लापता लेडीज
– फोटो : Instagram/ Kiran Rao