बुधवार को आर माधवन और फातिमा सना शेख की आने वाली फिल्म ‘आप जैसा कोई’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 11 जुलाई को स्ट्रीम होगी। फिल्म में आर माधवन और फातिमा सना शेख की जोड़ी काफी हटकर नजर आ रही है। प्यार और उसके खूबसूरत अहसास फिल्म के ट्रेलर में नजर आते हैं। मगर आर माधवन और फातिमा सना शेख के किरदारों का प्यार अंजाम तक नहीं पहुंच पता है। आखिर ऐसा क्यों होता है? जानिए।
अलग तरह की लव स्टोरी दिखी
फिल्म के ट्रेलर में नजर आता है कि 42 साल के श्रीरेणु (आर माधवन) की अब तक शादी नहीं हुई। वह एक संस्कृत टीचर हैं। अचानक एक 32 साल की मधु (फातिमा सना शेख) का रिश्ता श्रीरेणु के लिए आता है। लड़की भी टीचर है। दोनों जब मिलते हैं तो इनके बीच प्यार का रिश्ता पनपता है। दस साल का फर्क भी मायने नहीं रखता है। श्रीरेणु ओल्ड स्कूल रोमांस में विश्वास करता है। वहीं मधु काफी मॉर्डन लड़की है। इनकी शादी भी तय होती है, मगर एक कारण से रिश्ता टूट जाता है।
प्यार पर हावी पितृसत्ता वाली सोच
शादी टूटने का कारण बस इतना है कि श्रीरेणु और उसके घर के पुरुष की सोच पितृसत्ता से घिरी है। महिलाओं को एक सीमा में रहकर कोई काम करना चाहिए, ऐसा वे लोग सोचते हैं। मगर मधु को यह सोच बर्दाश्त नहीं है। इसी कारण से श्रीरेणु और मधु की राहें शादी से पहले ही अलग हो जाती हैं।
ये खबर भी पढ़ें: R Madhavan: सावन से पहले परदे पर बरसा माधवन का मेघ, मोहित चौहान के सुरों पर आपका दिल भी झूम उठेगा
यूजर्स ने फिल्म को लेकर दिए रिएक्शन
फिल्म ‘आप जैसा कोई’ के ट्रेलर पर यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘आर माधवन बॉलीवुड के लिए तोहफा है, वह तरह के किरदार को निभा लेते हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या ट्रेलर है, फातिमा सना शेख खूबसूरत लग रही हैं, आर माधवन तो अपने रोल में परफेक्ट हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सोचा नहीं था कि फातिमा और आर माधवन के किरदारों की केमिस्ट्री, रोमांस इतना कमाल का होगा।’ इस फिल्म को विवेक सोनी ने निर्देशित किया है।