Suhana Khan: करण जौहर ने सुहाना खान को लेकर किया दिलचस्प खुलासा, ‘किंग’ को लेकर कही खास बात

2 of 11
तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर
– फोटो : एक्स
तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर

3 of 11
सिंघम अगेन
– फोटो : इंस्टाग्राम@singham_again_films
सिंघम अगेन
‘सिंघम अगेन’ अजय देवगन की मशहूर ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा थी। इस फिल्म ने 268.35 करोड़ रुपये कमाए। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय ने एक बार फिर पुलिस ऑफिसर सिंघम का किरदार निभाया था। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और देशभक्ति का तड़का था। हालांकि, इसकी कमाई को बजट के हिसाब से संतोषजनक नहीं माना गया।

4 of 11
दृश्यम 2
– फोटो : यूट्यूब
दृश्यम 2
2022 में रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ ने 240.54 करोड़ रुपये की कमाई की। यह थ्रिलर फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इसमें उन्होंने विजय सालगांवकर का किरदार निभाया था, जो अपनी फैमिली को बचाने के लिए हर हद पार कर जाता है। तब्बू और श्रिया सरन भी इस फिल्म में थीं। इसकी सस्पेंस भरी कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा था।

5 of 11
गोलमाल अगेन
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब
गोलमाल अगेन
‘गोलमाल अगेन’ 2017 में रिलीज हुई थी। इसने 205.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रोहित शेट्टी की यह कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी थी। अजय देवगन के साथ परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी और तुषार कपूर जैसे सितारे थे। हंसी, डर और दोस्ती से भरी इस फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था।