1 of 6
आलिया भट्ट, नीतू कपूर, रणबीर कपूर संग कपूर परिवार
– फोटो : इंस्टाग्राम @neetu54
साल 2024 के खत्म होने के साथ ही, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने परिवार के साथ खूबसूरत पल बिताए। इन खूबसूरत पलों की तस्वीर नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। तस्वीर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ब्लैक कपड़ों में नजर आ रहे हैं।
2 of 6
समारा, रिद्धिमा, नीतू कपूर, रणबीर कपूर
– फोटो : इंस्टाग्राम @neetu54
तस्वीर में साथ दिखा कपूर परिवार
तस्वीर में सोनी राजदान, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और राहा नजर आ रही हैं। तस्वीर में रिद्धिमा कपूर के साथ उनकी बेटी समारा भी दिखाई दे रही हैं। नीतू कपूर ने फैंस को नए साल की बधाई दी है।
3 of 6
समारा, रिद्धिमा और नीतू कपूर
– फोटो : इंस्टाग्राम @neetu54
रिद्धिमा कपूर ने साझा की तस्वीरें
रिद्धिमा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए साल के समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें रिद्धिमा कपूर अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। रिद्धिमा कपूर ने लिखा, पार्टी अभी शुरू हुई है। साल 2025 चमकने के लिए तैयार है। इंस्टाग्राम फैमली को नए साल की शुभकामनाएं।
4 of 6
आलिया भट्ट, नीतू कपूर, रणबीर कपूर संग कपूर परिवार
– फोटो : इंस्टाग्राम @neetu54
सोनी राजदान ने भी साझा की अपनी तस्वीर
न्यू ईयर की इस पार्टी से सोनी राजदान ने भी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया है।
5 of 6
आलिया भट्ट, नीतू कपूर और रणबीर कपूर
– फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया रणबीर का वीडियो वायरल
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें रात के 12 बजते ही रणबीर कपूर आलिया भट्ट के पास आते दिखाई दे रहे हैं।