आठ अप्रैल को अल्लू अर्जुन अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। ‘गंगोत्री’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ से अपनी पैन इंडिया पहचान बनाई। इस फिल्म के लिए उन्हें समीक्षकों और दर्शकों दोनो की ही प्रशंसा मिली। हाल ही में उनकी फिल्म ‘आर्या’ दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आइए जानते हैं अल्लू अर्जुन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्मों के बारे में…

2 of 6
अल्लू अर्जुन
– फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
5. दुव्वाडा जगन्नाधम (डीजे)
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘डीजे’ साल 2017 में रिलीज हुई। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन एक ब्राह्मण रसोइए की भूमिका में नजर आए है। वह डीजे नाम के व्यक्ति के रूप में भी काम करते हैं, जो भ्रष्टाचार से लड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 119 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

3 of 6
अल्लू अर्जुन
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
4. सरैनोडु
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन सेना से निकाले गए एक जवान के किरदार में नजर आए हैं, जिसका खुद के गुस्से पर कंट्रोल नहीं रहता। वह अपराधियों से लड़ने के लिए खुद कानून को अपने हाथ में ले लेते हैं। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 126 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

4 of 6
अल्लू अर्जुन
– फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
3. आल्हा वैकुंठपूर्मुलु
त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, पूजा हेगड़े के साथ नजर आए। तब्बू, जयराम, सुशांत और सचिन खेडेकर ने भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसकी हिंदी रीमेक ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन नजर आए थे, लेकिन इसके जितनी सफलता फिल्म को नहीं मिली। ‘आल्हा वैकुंठपूर्मुलु’ ने वर्ल्डवाइड 269.35 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

5 of 6
पुष्पा 2
– फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
2. पुष्पा: द राइज
‘पुष्पा: द राइज’ ने अल्लू अर्जुन के करियर को एक नई उड़ान दी। इस फिल्म से उन्हें पैन इंडिया पहचान मिली। चंदन की तस्करी पर आधारित फिल्म ने धूम मचा दी। फिल्म से अभिनेता के डायलॉग, हाव-भाव खूब वायरल हुए। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने वर्ल्ड वाइड 350.1 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।