Allu Arjun: प्रशंसक के साथ सेल्फी ना लेने पर ट्रोल हुए अल्लू अर्जुन, यूजर बोले- ‘एटीट्यूड लेकर क्या होगा?’

Allu Arjun: प्रशंसक के साथ सेल्फी ना लेने पर ट्रोल हुए अल्लू अर्जुन, यूजर बोले- ‘एटीट्यूड लेकर क्या होगा?’


अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता अल्लू अर्जुन एक प्रशंसक के साथ सेल्फी लेने से इनकार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद यूजर्स ने उनके इस रवैये के लिए अभिनेता की आलोचना करनी शुरू कर दी। पढ़ते हैं विस्तार से…

Trending Videos

प्रशंसक के साथ नहीं ली सेल्फी

दरअसल, शुक्रवार को अल्लू अर्जुन ‘वेव्स 2025’ में हिस्सा लेने के लिए मुंबई पहुंचे थे। इस दौरान जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकले उनके एक प्रशंसक ने उनके सेल्फी के लिए अनुरोध किया। हालांकि, अभिनेता उसके साथ फोटो लेने के लिए नहीं रुके। बल्कि उसके कंधे पर हाथ थपथपाते हुए चले गए। उनके सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा भी फैन को हटने का इशारा करते हुए देखा गया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यह खबर भी पढ़ें: Rakesh Roshan: इस फिल्म का एलान करते समय रो पड़े थे राकेश रोशन, सुनैना बोलीं- मैं भी अपने आंसू नहीं रोक पाई

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

अभिनेता का यह रवैया सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। वह कमेंट बॉक्स में तरह-तरह के रिएक्शन देने लग गए। कुछ नेटिजन्स ने अभिनेता पर विनम्रता की कमी का आरोप लगाया। वहीं, अभिनेता के फैंस उनका बचाव करते हुए भी नजर आए। एक यूजर ने लिखा, ‘अल्लू अर्जुन का खराब एटिट्यूड।’ एक और ने लिखा, ‘मेरे प्रशंसक मेरी सेना हैं… सिर्फ शब्द हैं। एक तस्वीर के लिए पांच सेकंड लगते हैं, लेकिन यह इस तरह खत्म हो जाता है, केवल फिल्म प्रमोशन के समय है, उन्हें लोगों के प्यार की जरूरत है।’ एक और ने लिखा, ‘हीरो की पूजा करना इस देश की सबसे बड़ी गलती है।’ ‘पब्लिक के लिए कुछ लोग हीरो बनते हैं और फिर पब्लिक को ही इग्नोर करते हैं।’ एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘एटीट्यूड लेकर क्या होगा सर जी? एक दिन तो मिलना मिट्टी में ही है।’

यह खबर भी पढ़ें: Hania Amir: क्या हानिया आमिर के पाकिस्तानी सीरियल ऑनलाइन अब भी देखे जा सकते हैं? यूजर्स ने किया रिएक्ट

अल्लू अर्जुन का वर्क फ्रंट

अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह निर्देशक एटली के साथ उनकी आगामी फिल्म AA22xA6 में नजर आएंगे। यह अभिनेता की 22वीं फिल्म होगी। हालांकि, इसके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *