1 of 5
फिल्म ‘मेरे हसबैेंड की बीवी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अर्जुन, रकुल और भूमि
– फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अर्जुन कपूर के साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत, भूमि पेडनेकर भी नजर आईं। यह दोनों इस फिल्म में अर्जुन कपूर के किरदार की पूर्व पत्नी और होने वाली पत्नी के रोल में हैं। दोनों के बीच अर्जुन कपूर के किरदार को लेकर ट्रेलर में एक जंग होते हुए दिख रही है। ट्रेलर लॉन्च पर सभी एक्टर्स अपने रोल और फिल्म के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान अर्जुन कपूर से पूछा गया कि वह शादी कब रहे हैं? इस पर क्या रहा एक्टर का जवाब? वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में क्या बोले, जानिए?

2 of 5
अर्जुन कपूर
– फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के प्लान के बारे में बताया
फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अर्जुन अपनी शादी के बारे में कहते हैं, ‘जब शादी होगी आप सबको बता दूंगा। आज मेरी फिल्म का दिन है तो इसके बारे में बात करते हैं। हां, जब मेरी बीवी की बात आएगी तो तब उसके बारे में जरूर बात करेंगे।’

3 of 5
अर्जुन कपूर
– फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
पर्सनल लाइफ पर खुलकर बोलते हैं
अर्जुन कपूर आगे कहते हैं, ‘मैंने हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। जब सही वक्त आगे तो मेरी शादी के बारे में भी बात करेंगे।’ जब यह सब कुछ अर्जुन कपूर बोल रहे थे तो रकुल और भूमि मुस्कुरा रही थीं, एक-दूसरे को देख रही थीं।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा से रहा रिलेशनशिप
अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की बात की जाए तो उनका अफेयर लंबे समय तक मलाइका अरोड़ा के साथ रहा। इस रिश्ते को अर्जुन और मलाइका ने कभी दुनिया से छुपाया नहीं। मलाइका का जब अरबाज खान के साथ तलाक हुआ, उसके कुछ सालों बाद अर्जुन और मलाइका रिलेशनशिप में आए।

5 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
– फोटो : इंस्टाग्राम
ब्रेकअप के दौर से भी गुजर चुके हैं
मलाइका के साथ जहां अपने रिश्ते पर अर्जुन खुलकर बोले, उसे दुनिया के सामने जाहिर किया। वहीं जब मलाइका के साथ उनका ब्रेकअप हुआ तो इस पर भी खुलकर बात की। अर्जुन ने अपने फैंस को बताया था कि वह ब्रेकअप के बुरे फेज से गुजर रहे हैं, इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं। इन दिनों तो अर्जुन पूरी तरह से सिंगल हैं।