Atlee: क्या अल्लू अर्जुन के साथ पर्दे पर दिखेंगी ये बॉलीवुड अभिनेत्री? एटली की फिल्म पर आया नया अपडेट

Atlee: क्या अल्लू अर्जुन के साथ पर्दे पर दिखेंगी ये बॉलीवुड अभिनेत्री? एटली की फिल्म पर आया नया अपडेट



निर्देशक एटली ने बॉलीवुड में अपनी फिल्म ‘जवान’ से धमाल मचाया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा लीड रोल में थे। अब खबर है कि एटली अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार उनके हीरो अल्लू अर्जुन होंगे। फैंस यह जानने को बेताब हैं कि फिल्म की हीरोइन कौन होगी। तेलुगु सिनेमा की एक रिपोर्ट के मुताबिक एटली अपनी इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं। 

Five Nights At Freddys 2: ‘फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज’ के सीक्वल के टीजर को मिले कितने व्यूज, जोश-मैथ्यू की वापसी




Trending Videos

Atlee Plans to Collaborate with Priyanka Chopra in Allu Arjun Upcoming Film

2 of 5

प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : इंस्टाग्राम


प्रियंका को फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं एटली


Atlee Plans to Collaborate with Priyanka Chopra in Allu Arjun Upcoming Film

3 of 5

राजामौली के साथ प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : सोशल मीडिया


राजामौली की फिल्म में दिखेंगी प्रियंका

एस एस राजामौली की यह फिल्म तेलुगु में बन रही है, लेकिन ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ की तरह यह भी पैन-इंडिया रिलीज होगी। प्रियंका के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह उनकी भारतीय सिनेमा में लंबे समय बाद वापसी होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। 


Atlee Plans to Collaborate with Priyanka Chopra in Allu Arjun Upcoming Film

4 of 5

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई


क्या पर्दे पर दिखेगी अल्लू-प्रियंका की जोड़ी?

वहीं, एटली और अल्लू अर्जुन की फिल्म भी पैन-इंडिया स्तर पर बनेगी। ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी के बाद अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग पूरे देश में बढ़ गई है। अगर प्रियंका इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आईं तो यह जोड़ी बड़े पर्दे पर कमाल कर सकती है। 


Atlee Plans to Collaborate with Priyanka Chopra in Allu Arjun Upcoming Film

5 of 5

प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra


अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा हैं प्रियंका

प्रियंका के पास राजामौली की फिल्म के अलावा दो अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स भी हैं। वह ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ और ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी। इसके साथ ही उनके पास वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का दूसरा सीजन भी है, लेकिन खबर है कि इसकी रिलीज में देरी हो रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *