‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को लेकर बेहद ही अहम जानकारी सामने आई है। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को लेकर ट्रेलर को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है, जिसने इस फ्रैंचाइजी के प्रशंसकों के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है।
सिनेमाकॉन 2025 में हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का ट्रेलर दिखाया गया, लेकिन अभी इसे आम लोगों के लिए रिलीज नहीं किया गया है। ट्रेलर में पानी की जनजाति और ऐश लोगों के बीच लड़ाई दिखाई गई है। ऐश लोग एक क्रूर जनजाति हैं, जो पानी की जनजाति को उनके घर से भगा रहे हैं। ट्रेलर में जेक और नेयतिरी की कहानी भी दिखाई गई है, जिसमें नेयतिरी का गुस्सा बढ़ता नजर आता है। साथ ही, आसमान में बड़े एक्शन सीन की झलक भी दिखाई गई।
जो सलदाना ने ‘Avatar 3’ को लेकर कहा कि सुली परिवार को इस बार इंसानों और नए दुश्मन ऐश लोगों से लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वह न्यूजीलैंड में फिल्म को पूरा करने में लगी हैं।