Bollywood Movies: ‘फुले’ से पहले जातिगत भेदभाव पर बनीं ये फिल्में, परदे पर दिखी समाज में फैले भेदभाव की सच्चाई

Bollywood Movies: ‘फुले’ से पहले जातिगत भेदभाव पर बनीं ये फिल्में, परदे पर दिखी समाज में फैले भेदभाव की सच्चाई



फिल्म ‘फुले’ इस महीने रिलीज हो रही है। ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित इस फिल्म में जातिगत भेदभाव को भी दिखाया गया है। इससे पहले कई और फिल्में ऐसी बन चुकी हैं, जिनमें समाज में जातियों के आधार पर होने वाले भेदभाव की झलक परदे पर दिखाई दी।




Trending Videos

Phule to Article 15 Jai Bhim Masaan Mukkabaaz Bollywood movies based on caste discrimination

2 of 6

जय भीम
– फोटो : सोशल मीडिया


‘जय भीम’

साउथ के सुपरस्टार सूर्या ने फिल्म ‘जय भीम’ में मुख्य किरदार अदा किया था। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जातिगत भेदभाव को बेहतर तरीके से दिखाया है। यह फिल्म मद्रास हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस चंद्र के एक चर्चित केस पर बनी है। इस फिल्म की कहानी तमिलनाडु की एक जाति के साथ हुए उत्पीड़न की है। फिल्म का निर्देशन टीजे ग्नानवेल ने किया है। 


Phule to Article 15 Jai Bhim Masaan Mukkabaaz Bollywood movies based on caste discrimination

3 of 6

आर्टिकल 15
– फोटो : सोशल मीडिया


‘आर्टिकल 15’

फिल्म ‘आर्टिकल 15’ भारतीय संविधान के आर्टिकल 15 पर आधारित है। इस आर्टिकल में कहा गया है कि धर्म, जाति, भाषा, रंग या फिर लिंग के आधार पर भेदभाव अपराध है।  फिल्म में जातिगत भेदभाव को बेहतर तरीके से दिखाया गया है। ‘आर्टिकल 15’ में आयुष्मान खुराना ने मुख्य भूमिका अदा की है। वह इसमें एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए हैं। इसके साथ ही फिल्म में ईशा तलवार ने भी अभिनय किया है। 


Phule to Article 15 Jai Bhim Masaan Mukkabaaz Bollywood movies based on caste discrimination

4 of 6

मसान फिल्म
– फोटो : सोशल मीडिया


‘मसान’

फिल्म ‘मसान’ में दो अलग तरह की कहानियां दिखाई गई हैं। इस फिल्म में एक कहानी दीपक यानी की विक्की कौशल के ऊपर है। विक्की कौशल ने फिल्म में उस लड़के का किरदार अदा किया है, जो कि छोटी जाति से है और श्मशान घाट पर लाशों को जलाता है। वहीं फिल्म के दौरान उसकी मुलाकात एक ऊंची जाति की लड़की से होती है। फिल्म में ऊंची- नीची जाति के लड़का और लड़की की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। 


Phule to Article 15 Jai Bhim Masaan Mukkabaaz Bollywood movies based on caste discrimination

5 of 6

मुक्काबाज
– फोटो : सोशल मीडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *