Cannes: हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो ने चूमे अनुपम खेर के गाल, गले लगाकर पीठ थपथपाई, एक्टर बोले- धन्य हो गया

Cannes: हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो ने चूमे अनुपम खेर के गाल, गले लगाकर पीठ थपथपाई, एक्टर बोले- धन्य हो गया


हॉलीवुड के दिग्गज स्टार रॉबर्ट डी नीरो को कान फिल्म फेस्टिवल में पाम डी’ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसे लेकर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें बधाई देते हुए एक्टिंग का गॉडफादर बताया था और अपना दोस्त भी कहा था। अब कान में अनुपम खेर की मुलाकात रॉबर्ट से हुई है, जिसका एक शानदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को गाल पर चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Trending Videos

रॉबर्ट ने अनुपम खेर को किया किस

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो से मिलते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वह रॉबर्ट से मिलकर बहुत खुश हैं और वह बहुत सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें उनके जैसा दोस्त मिला। इसके अलावा अभिनेता ने कहा कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं कि वो जब भी मिलते हैं तो उसी गर्मजोशी से शुरू होते हैं, जैसे पिछली बार मिले थे। इतना कहने के दौरान अनुपम खेर, रॉबर्ट से गले मिलते हैं और रॉबर्ट उन्हें एक प्यारा सा किस गाल पर करते हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

यह खबर भी पढ़ें: Amaal Malik: डिप्रेशन के बाद परिवार से रिश्ता तोड़ने पर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरे माता-पिता को..’

अनुपम ने रॉबर्ट को बताया सबसे महान एक्टर

अनुपम खेर ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि उनका कान के दौरान सबसे महान अभिनेता से गले मिलना हुआ। इसके आगे अभिनेता ने कहा, ‘कान में अपने दोस्त रॉबर्ट डी नीरो, उनकी पत्नी टिफनी और उनकी खूबसूरत बेटी जिया से मिलना सबसे अद्भुत एहसास था। उनके प्यार और स्नेह ने मेर दिल को छू लिया। कान फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार पाम डी’ओर पुरस्कार जीतने के लिए उन्हें बधाई।’

यह खबर भी पढ़ें: Madhuri Dixit: जमशेदपुर के फैन ने अलग ढंग से मनाया माधुरी दीक्षित का जन्मदिन, जानकर अभिनेत्री भी होंगी खुश

‘तन्वी द ग्रेट’ फिल्म का पोस्टर दिखाया

अनुपम खेर ने आगे कहा कि रॉबर्ट जैसा दोस्त पाना उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘रॉबर्ट को कान में ‘तन्वी द ग्रेट’ के प्रीमियर के बारे में बताया और वो फिल्म के क्रू मेंबर्स से भी मिले। उन्हें हमारी फिल्म का पोस्टर पंसद आया (जो कल रिलीज होने वाला है)। आपके प्यार, गर्मजोशी, शानदार गले लगाने के लिए, स्वादिष्ट लंच और इतने सालों में आपकी शानदार एक्टिंग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद मिस्टर डी नीरो।’ 

तन्वी द ग्रेट के बारे में

‘तन्वी द ग्रेट’ में एक बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म है। जिसका निर्देशन अनुपम खेर कर रहे हैं। फिल्म में तन्वी के किरदार में शुभांगी दत्त, बोमन ईरानी, इयान ग्लेन, जैकी श्रॉफ, नासिर, पल्लवी जोशी, करन ठक्कर और अरविंद स्वामी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘तन्वी द ग्रेट’ की अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *