1 of 5
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मार्वल यूनिवर्स अपने सबसे पसंदीदा सुपहीरोज में से एक ‘कैप्टन अमेरिका’ की कहानी और विरासत को बढ़ाने के लिए एक नए हीरो के साथ दर्शकों के बीच आ चुकी है। 14 फरवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ रिलीज हुई। भारत में भी मार्वल की फिल्मों के काफी दीवाने हैं। आइए जानते हैं नए कैप्टन अमेरिका को दर्शकों ने कितना अपनाया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया?

2 of 5
फाल्कन कैप्टन अमेरिका के रूप में
– फोटो : इंस्टाग्राम
‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ के पहले दिन की कमाई
‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में एंथनी मैकी ने कैप्टन अमेरिका का दारोमदार संभाल लिया है। एंथनी मैकी ने मार्वल यूनिवर्स में फाल्कन के रूप में एंट्री की थी अब वह कैप्टन अमेरिका की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। फिल्म में विलेन के तौर पर रेड हल्क से उनका सामना हुआ है। भारत में एमसीयू की इस फिल्म ने पहले दिन अब तक 4.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह कलेक्शन भारत में अब तक मार्वल की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म ‘आंट मैन एंड द वॉस्प: क्वांटमेनिया’ के पहले दिन के कलेक्शन से काफी ज्यादा कम है। इस फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

3 of 5
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिछले पांच वर्षों में रिलीज हुई मार्वल की फिल्मों का भारत में कलेक्शन
पिछले पांच वर्षों में मार्वल की कई फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। इनमें ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ (2019), ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ (2021), ‘डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ (2022), ‘थॉर: लव एंड थंडर’ (2022) शामिल है। ‘आंट मैन एंड द वॉस्प: क्वांटमेनिया’, ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम’ और डेडपूल एंड वूल्वरीन (2024) शामिल है।

4 of 5
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आइए जानते हैं किसने कितना कलेक्शन किया:
फिल्म | साल | कलेक्शन (भारत में) |
अवेंजर्स: एंडगेम | 2019 | 157.2 करोड़ रुपये |
स्पाइडर-मैन: नो वे होम | 2021 | 108.37 करोड़ रुपये |
डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस | 2022 | 79.50 करोड़ रुपये |
थॉर: लव एंड थंडर | 2022 | 64.80 करोड़ रुपये |
आंट मैन एंड द वॉस्प: क्वांटमेनिया | 2023 | 46.66 करोड़ रुपये |
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 | 2023 | 60.02 करोड़ रुपये |
डेडपूल एंड वूल्वरीन | 2024 | 64.55 करोड़ रुपये |

5 of 5
सबसे पहले कैप्टन अमेरिका का किरदार सैम विल्सन ने निभाया था
– फोटो : इंस्टाग्राम@officialcaptainamerica
एंथिनी मैकी (नए कैप्टन अमेरिका) की फिल्में
एंथनी मैकी मार्वल यूनिवर्स की कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर, अवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन, कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर, अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर, द फॉल्कन एंड द विंटर सोल्जर और अब ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में नजर आए हैं। इसके अलावा एंथनी ने एलिवेशन, घोस्टेड, द वूमेन इन द विंडो, द बैंकर, प्वॉइंट ब्लैक, ब्लैक मिरर, मिल बाला, एंट मैन, शेल्टर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि, एंथनी मैकी के फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है।