1 of 6
इन सितारों का सोशल मीडिया अकाउंट हो चुका है सस्पेंड
– फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज और खुलकर बोलने के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी राय इसी तरह रखती है। हाल ही में अभिनेत्री का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि, रविवार को उनका अकाउंट फिर से चालू हो गया, जिसकी सूचना उन्होंने खुद ट्विटर पर पोस्ट करते हुए दी। आइए आज मनोरंजन जगत से जुड़े ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में जानते हैं, जिनके सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किए जा चुके हैं।

2 of 6
कंगना रनौत
– फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना रनौत
बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत भी बेबाकी के साथ अपनी बातों को सोशल मीडिया पर रखती हैं। इसी के चलते उनका भी ट्विटर अकाउंट एक बार सस्पेंड किया जा चुका है। अभिनेत्री ने बंगला हिंसा को लेकर ट्वीट किया था और वहां पर राष्ट्रपति शासन की मांग की थी। इसके बाद ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया था।

3 of 6
अभिजीत भट्टाचार्य
– फोटो : इंस्टाग्राम
अभिजीत भट्टाचार्य
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य भी अपनी बेबाकी के लिए प्रसिद्ध हैं। इस बेबाकी के चलते वह एक बार अपना सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड करा चुके हैं। अभिजीत ने साल 2017 में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रा और पूर्व जेएनयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष शेहला राशिद पर अपमानजनक टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था।

4 of 6
हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाटक
– फोटो : इंस्टाग्राम @hindustanibhaukingsarkar
हिंदुस्तानी भाऊ
‘बिग बॉस सीजन 13’ फेम विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ अपने भड़काऊ बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहने वालों में से एक हैं। विकास ने एकता कपूर की एक सीरीज में दिखाए गए आपत्तिजनक कंटेंट का वीडियो शेयर किया था और उस पर कमेंट भी किया, जिसके बाद कई सितारों ने उनकी आलोचनी की और उनका अकाउंट सस्पेंड हो गया। विकास का सोशल मीडिया अकाउंट कई बार सस्पेंड हो चुका है।

5 of 6
पायल रोहतगी
– फोटो : इंस्टाग्राम-@payalrohatgi
पायल रोहतगी
इस लिस्ट में अभिनेत्री पायल रोहतगी का नाम भी शामिल है। उनका अकाउंट एक बार नहीं कई बार सस्पेंड हो चुका है। एक बार तो अभिनेत्री पायल रोहतगी को नेहरू-गांधी परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जेल भी जाना पड़ा था।