इन दिनों कई बोर्ड की परीक्षाओं के नतीजे आ रहे हैं। कई बच्चे अच्छे नंबरों से पास हो रहे हैं तो कई बच्चे फेल हो रहे हैं। कई कालेजों में एडमिशन शुरू हो रहे हैं। कई बच्चे अपने मनपसंद कालेजों में दाखिले के लिए कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में इस खबर में हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिनमें कॉलेज लाइफ की मस्ती दिखाई गई है और कॉलेज वाला प्यार दिखाया गया है।

2 of 6
‘2 स्टेट्स’ फिल्म का एक सीन
– फोटो : धर्मा प्रोडक्शनंस यूट्यूब
2 स्टेट्स
फिल्म ‘2 स्टेट्स’ साल 2014 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है। अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की अदाकारी से सजी इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया था। फिल्म में दो अलग-अलग राज्यों के लोगों का प्यार दिखाया गया है। इसकी कहानी चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म का बजट 45 करोड़ था। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई 175 करोड़ रही।

3 of 6
स्टूडेंट ऑफ द ईयर
– फोटो : imdb

4 of 6
3 इडियट्स
– फोटो : सोशल मीडिया
3 इडियट्स
साल 2009 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ पूरी तरह छात्रों और कॉलेज लाइफ पर आधारित है। फिल्म में खूब कॉमेडी है और इसका पैगाम भी बहुत अच्छा है। फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। फिल्म में आमिर खान के अलावा आर माधवन और शर्मन जोशी थे। फिल्म का बजट 55 करोड़ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400.61 करोड़ रुपयों की कमाई की थी।

5 of 6
मोहब्बतें
– फोटो : यूट्यूब
मोहब्बतें
साल 2000 में शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें रिलीज हुई थी। यह फिल्म गुरुकुल में पढ़ने वाले छात्रों पर आधारित है। गुरुकुल में लड़के और लड़कियां अलग-अलग पढ़ते हैं। यहां नियम बहुत सख्त होते हैं लेकिन शाहरुख खान यहां नियम को बदलने में अहम भूमिका निभाते हैं। फिल्म में प्यार और दोस्ती दिखाई गई है। इसमें शाहरुख के अलावा अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी।