सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिल्ली के लड़के हैं, उन्हें भी इस शहर से प्यार है। सिद्धार्थ ने अपने स्कूल की पढ़ाई, कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से ही की है। परिवार से जुड़े फंंक्शन के लिए भी सिद्धार्थ दिल्ली आते हैं। इसलिए आज उन्हें भी दिल्ली इलेक्शन में देखे जाने की संभावना है।
हुमा कुरैशी-स्वरा भास्कर
हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम भी दिल्ली के रहने वाले हैं। एक्ट्रेस के पिता दिल्ली में एक रेस्टारेंट चैन चलाते हैं। हुमा के पिता का अच्छा-खास बिजनेस दिल्ली में हैं। हो सकता है कि हुमा और साकिब इलेक्शन के लिए दिल्ली आएं। स्वरा भास्कर अपने विचारों को मुखर होकर सबके सामने रखती हैं, वह राजनीतिक रूप भी काफी सक्रिय रहती हैं। स्वरा भी दिल्ली से ही बिलॉन्ग करती हैं। वह भी दिल्ली इलेक्शन में नजर आ सकती हैं।
श्वेता त्रिपाठी-हिमांश कोहली
गैंग ऑफ वासेपुर की एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी और फिल्म ‘यारियां’ में नजर आए एक्टर हिमांश कोहली भी दिल्ली के रहने वाले हैं। हिमांश तो अकसर ही दिल्ली आते हैं, उनका परिवार यहीं रहता है। ऐसे में इन दोनों कलाकारों को भी आज दिल्ली में वोट डालते हुए देखा जा सकता है।