Deva Collection Day 1: क्या चला दर्शकों पर शाहिद कपूर का जादू? जानिए पहले दिन ‘देवा’ ने किया कितना कलेक्शन

Deva Collection Day 1: क्या चला दर्शकों पर शाहिद कपूर का जादू? जानिए पहले दिन ‘देवा’ ने किया कितना कलेक्शन



1 of 5

फिल्म देवा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी हाइप देखा गया था। शाहिद के फैंस उनके लुक, अंदाज को देखकर काफी खुश दिखे। जानिए, क्या दर्शक थिएटर तक इस फिल्म को देखने पहुंचे? पहले दिन फिल्म ‘देवा’ ने कितनी कमाई की?




Trending Videos

Deva Box Office Collection Day 1 Shahid Kapoor Pooja Hegde Movie Total Earning

2 of 5

शाहिद कपूर की फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन
– फोटो : अमर उजाला

पहले दिन का कलेक्शन 

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ के पहले दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो अब तक मिली जानकारी के अनुसार इसने कुल 1.77 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह कमाई सभी भाषाओं को मिलाकर है। कलेक्शन वैसे तो पहले दिन के हिसाब से ठीक है लेकिन जब बात शाहिद कपूर की बाकी फिल्मों से तुलना की आती है तो देवा पहले दिन की कमाई में पीछे रह जाती है। दरअसल, फिल्म ‘देवा’ का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, उस हिसाब से फिल्म ने पहले दिन बहुत लंबी छलांग नहीं लगाई। 


Deva Box Office Collection Day 1 Shahid Kapoor Pooja Hegde Movie Total Earning

3 of 5

देवा फिल्म का एक सीन
– फोटो : यूट्यूब

क्या है फिल्म ‘देवा’ की कहानी 

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की कहानी की बात की जाए इसमें वह एक पुलिस ऑफिसर देव के रोल में हैं। वह एक विद्रोही स्वभाव का पुलिस वाला है। एक हाई-प्रोफाइल केस की जांच जब देव करता है, इस दौरान उसे धोखा भी मिलता है। क्या देव केस सॉल्व करता है? धोखा देने वालों के साथ वह क्या करता है। यही फिल्म की कहानी है।


Deva Box Office Collection Day 1 Shahid Kapoor Pooja Hegde Movie Total Earning

4 of 5

फिल्म देवा का एक दृश्य
– फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में भरपूर मसाला  

फिल्म ‘देवा’ में दर्शकों के लिए डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज ने हर तरह का मसाला दिया है। एक तरफ शाहिद कपूर एक्शन करते हुए दिखते हैं। वहीं रोमांस की गुंजाइश भी फिल्म में बनाकर रखी गई। साथ ही शाहिद कपूर की डांसिंग स्किल्स का भर भरपूर इस्तेमाल किया गया। शाहिद पर फिल्माया गया गाना ‘भसड़ मचा’ दर्शकों को पसंद आया है। इस तरह एक्शन, रोमांस और डांस सभी कुछ शाहिद की फिल्म में मौजूद है, इसके बावजूद पहले दिन ‘देवा’ बंपर कलेक्शन करने से चूक गईं। इसकी वजह कहीं ना कहीं फिल्म का पाइरेसी का शिकार होना भी हो सकता है।

 


Deva Box Office Collection Day 1 Shahid Kapoor Pooja Hegde Movie Total Earning

5 of 5

फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े
– फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की स्टार कास्ट 

फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर के अलावा पूजा हेगड़े भी नजर आईं, वह फिल्म में एक जर्नलिस्ट के रोल में हैं। फिल्म में पावेल गुलाटी ने भी एक अहम भूमिका निभाई है। ‘देवा’ में प्रवेश राणा, कुबरा सेठ, मनीषा वाघवा जैसे कलाकार भी नजर आए। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *