Divyanka Tripathi: ट्रोलर्स को दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया करारा जवाब, एल्विश यादव के फैंस को कहा धन्यवाद

Divyanka Tripathi: ट्रोलर्स को दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया करारा जवाब, एल्विश यादव के फैंस को कहा धन्यवाद


टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। जी हां हाल ही में दिव्यंका कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आईं, जहां उनकी मुलाकात यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव से हुई। लेकिन जैसे ही दिव्यांका ने एल्विश को कोई और कलाकार समझ लिया और उनका नाम भी समर्थ लिया तो एल्विश के फैंस नाराज हो गए। इसके बाद एल्विश के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Trending Videos

दिव्यांका ने दिया मुंहतोड़ जवाब

इस पूरे घटनाक्रम के बाद दिव्यांका ने जिस समझदारी से जवाब दिया, उसने सभी का दिल जीत लिया। अभिनेत्री ने न सिर्फ ट्रोल्स को शांतिपूर्ण ढंग से जवाब दिया, बल्कि उन्होंने एल्विश यादव के सच्चे फैंस को धन्यवाद भी कहा। दिव्यांका ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जो लोग अच्छे व्यवहार से पेश आए, वो सच्चे फैन कहलाने लायक हैं। उन्होंने ट्रोल करने वालों को भी चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी वजह से उनकी सोशल मीडिया पर इंगेजमेंट काफी बढ़ गई है।

फैंस को पसंद आया दिव्यांका का अंदाज

दिव्यांका का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सूझबूझ और विनम्रता की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, ‘दिव्यंका जैसी ग्रेसफुल एक्ट्रेस ही इस तरह का पॉजिटिव जवाब दे सकती हैं।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘ट्रोलर्स को प्यार से जवाब देना ही असली जीत है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *