टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी वैलेंटाइन डे के बाद अपने पति विवेक दहिया संग श्रीलंका घूमने गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट और श्रीलंका के लोटस टावर की तस्वीरें शेयर की हैं।
क्रीम कोर्डसेट में नजर आईं अभिनेत्री
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन तस्वीरों में क्रीम कलर के कोर्ड सेट में नजर आ रही हैं। पोस्ट पर उन्होंने लिखा- हां…फाइनली!! एयरपोर्ट और घूमना मुझे बहुत अच्छा महसूस करवाते हैं। ओ टू लेवल अब नॉर्मल हो गया है।
शेयर की लोटस टावर की तस्वीर
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोटस टावर और कोलंबो एयरपोर्ट की झलक भी शेयर की है। दिव्यांका ने कोलंबो एयरपोर्ट का शानदार नजारा भी फैंस के साथ शेयर किया है। वहीं, इन तस्वीरों में एयरपोर्ट की वैलेंटाइन झलक भी देखने को मिल रही है। अभिनेत्री अभी वैलेंटाइन डे पर एक चैरिटी में बच्चों को खाना खिलाने पहुंचीं थीं।
इटली में चोरी का शिकार हो गए कपल
दिव्यांका और विवेक अपनी शादी की आठवीं सालगिरह को रोमांटिक तरीके से मनाने के लिए इटली गए थे, जहां लूट का शिकार हो गए। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के लिए यूरोप की छुट्टियां एक बुरे सपने की तरह साबित हुईं।