{“_id”:”677c0eec7cf46d4ebf01049a”,”slug”:”gynecologist-dr-rustom-soonawala-passed-away-at-95-delivered-bollywood-kids-kareena-kapoor-taimur-raha-kapoor-2025-01-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Dr Rustom Soonawala: करीना, आलिया व अनुष्का की डिलीवरी करवाने वाले डॉ. रुस्तम का निधन, कपूर खानदान के करीबी थे”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}
डॉ. रुस्तम सूनावाला – फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुस्तम सूनावाला का निधन हो गया है। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद आज रविवार को 95 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह बॉलीवुड के पंसदीदा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर थे। उन्होंने तैमूर अली खान जन्म के समय करीना कपूर की डिलीवरी करवाई थी। उन्होंने ही राहा कपूर के जन्म के समय आलिया भट्ट की डिलीवरी करवाई थी। तैमूर अली खान और राहा कपूर का प्रसव कराया था। खास बात यह है कि करीना कपूर का जन्म भी उन्हीं के हाथों हुआ था।
Trending Videos
1991 में मिला पद्मश्री
उन्हें महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी कार्य और परिवार नियोजन में योगदान के लिए उन्हें 1991 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने ही 1960 के दशक में पॉलीइथिलीन आईयूडी का आविष्कार किया था, जो जन्म नियंत्रण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण था, जो पिछले तरीकों का एक सुरक्षित विकल्प साबित हुआ।
बॉलीवुड किड्स को दुनिया में लाए डॉक्टर
हालांकि, तैमूर और करीना ही एकमात्र कपूर बच्चे नहीं हैं, जिनका जन्म डॉ. रुस्तम ने कराया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने 1974 में करीना की अभिनेत्री बहन करिश्मा कपूर का भी जन्म करवाया। उसके बाद 1982 में नीतू कपूर और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर का जन्म उन्होंने ही करवाया। वह कपूर खानदान के बेहद करीबी थे। उन्होंने करीना-सैफ के छोटे बेटे जहांगीर अली खान उर्फ जेह और रणबीर-आलिया की बेटी राहा का जन्म भी करवाया था।
ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में किया था काम
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्यारी बेटी वामिका का जन्म भी डॉ. रुस्तम सूनावाला ने ही करवाया था। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. अनिरुद्ध कोहली ने उनके निधन पर शोक जताया। डॉ. कोहली ने कहा, ‘हम उन्हें याद करेंगे। दो दशकों तक वह अस्पताल के ट्रस्टियों के चिकित्सा सलाहकार थे, जो दिशा, विचारों और ज्ञान से भरी मासिक बैठकों में भाग लेते थे।’ बता दें कि दिवंगत स्त्री रोग विशेषज्ञ ने इस अस्पताल में वर्षों तक ट्रेनिंग की थी और उनके बेटे, डॉ. फिरोज सूनावाला आज भी उसी विभाग में काम कर रहे हैं। डॉ. सूनावाला वर्षों पहले सर्जरी से सेवानिवृत्त हो गए थे, वे इस पेशे का सक्रिय हिस्सा बने रहे और कुछ साल पहले तक परामर्श देना जारी रखा।