यूट्यूबर और ओटीटी ‘बिग बॉस 2’ के विनर एल्विश यादव अकसर कही कंट्रोवर्सी का शिकार होते हैं। साल 2023 में एक रेव पार्टी में एल्विश यादव पर सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा, मामला भी दर्ज हुआ। अब इसी मामले से जुड़े एक गवाह ने आरोप लगाया है और पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है कि एल्विश यादव उन्हें धमका रहा है। जानिए, क्या है पूरा मामला।
एल्विश यादव
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाल ही में नोएडा रेव पार्टी मामले में गवाह को धमकाने के आरोप में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एडिशनल सिविल जज प्रतिभा के 24 जनवरी को एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया।