फलक नाज
– फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम अभिनेत्री फलक नाज अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सर्जरी हुई है। अभिनेत्री ने आज सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को यह जानकारी दी है। उन्होंने अस्पताल से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। फलक को यूं अस्पताल के बिस्तर पर देख फैंस चिंता में हैं। फलक ने बताया कि वे पिछले पांच दिनों से अस्पताल में हैं। इसके साथ उन्होंने महिलाओं को जरूरी सलाह भी दी है।
Trending Videos