1 of 5
फिल्म ‘ताण्हाजी’, ‘छावा’, ‘पानीपत’ और ‘फर्जंद’
– फोटो : अमर उजाला
फिल्म ‘छावा’ फरवरी माह में रिलीज होने वाली है, इसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे थे संभाजी महाराज। उनकी वीरता की कहानी ही फिल्म ‘छावा’ में दिखाई जाएगी। फिल्म ‘छावा’ के अलावा भी कई फिल्में मराठा साम्राज्य के योद्धाओं के शौर्य की गाथा कहती हैं, यहां हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

2 of 5
फिल्म ‘ताण्हाजी’ में अजय देवगन
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
ताण्हाजी
फिल्म ‘ताण्हाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के सुबेदार ताण्हाजी की कहानी है। मराठा साम्राज्य की रक्षा करने के लिए ताण्हाजी ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। मुगलों से युद्ध लड़ते हुए वह वीर गति को प्राप्त हुए। फिल्म ‘ताण्हाजी’ में अजय देगवन ने सुबेदार ताण्हाजी की भूमिका निभाई, फिल्म में ताण्हाजी की पत्नी की भूमिका में काजोल नजर आई थीं। छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल शरद केलकर ने निभाया था। अजय देवगन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छी कमाई की थी।

3 of 5
फिल्म ‘पानीपत’ में अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
पानीपत
फिल्म ‘पानीपत (2019)’ में भी मराठा साम्राज्य के एक महान योद्धा सदाशिव भाऊ के शौर्य की कहानी कही गई। अहमद शाह अब्दाली की सेना से युद्ध करते हुए सदाशिव वीर गति को प्राप्त हुए। युद्ध के अंत में अब्दाली भी सदाशिव की वीरता का कायल हो गया था। फिल्म ‘पानीपत’ में अर्जुन कपूर ने सदाशिव भाऊ का किरदार निभाया था।

4 of 5
मराठी फिल्म ‘शिवरायांचा छावा’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
शिवरायांचा छावा
साल 2024 में रिलीज हुई ‘शिवरायांचा छावा’ एक मराठी फिल्म रही। यह फिल्म भी छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और शासन काल को दिखाती है। फिल्म में भूषण पाटिल ने संभाजी की भूमिका निभाई। मराठी दर्शकों ने इस फिल्म को खूब सराहा था।

5 of 5
मराठी फिल्म ‘फर्जंद’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
फर्जंद
मराठी फिल्म ‘फर्जंद (2018)’ में भी मराठा साम्राज्य के महान योद्धा कोंडाजी फर्जंद की वीरता की कहानी है। उन्होंने 60 मराठा योद्धाओं के साथ मिलकर दुश्मन के 2500 योद्धाओं का सामना किया था। इसी साहसिक कहानी को फिल्म में दिखाया गया।