Hania Aamir: इंस्टा अकाउंट बैन होने के बाद भारतीय फैंस की इस हरकत को देख भावुक हुईं हानिया, बोलीं- रो दूंगी
gurutechtechnology@gmail.com
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के मनोरंजन उद्योग पर कड़ा प्रहार किया था। इसके परिणाम में कई चर्चित पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन कर दिए गए थे। अब एक मामला सामने आया है, जिसमें भारतीय फैंस अभिनेत्री के इंस्टा अकाउंट को खोजकर उन्हें संदेश भेज रहे हैं, जिस पर उन्होंने कहा कि वह रो देंगी। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर और किस बात पर अभिनेत्री ने ये कहा।
Trending Videos
फैंस ने अकाउंट को खोजने के ढूढ़े तरीके
पाकितानी अभिनेत्री हानिया आमिर का भी इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया था। हालांकि, उनके भारतीय फैंस ने वीपीएन का सब्सक्रिप्शन लेकर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को ढूढ़ निकाला है। इस बात का जिक्र मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है, जिसमें यह कहा गया है कि इंडियन फैंस से संबंधित रिएक्शन्स का एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स में हानिया आमिर अपने प्रशंसकों को रिप्लाई करती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस हानिया आमिर के पोस्ट पर भारतीय फैंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, टेंशन मत लीजिए हम वीपीएन लगाकर आ गए हैं। इसे देखकर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि वह इस प्यार को देख रो देंगी। वहीं इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया, ‘हैलो हानिया वीपीएन का सब्सक्रिप्शन लिया सिर्फ तुम्हारे लिए, भारत से प्यार’। इस पर भी हानिया आमिर ने जवाब दिया, ‘लव यू’। इसके अलावा भी कई यूजर्स एक्ट्रेस के प्रति अपना प्यार जता रहे हैं।
अभिनेत्री के नाम पर एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसे फर्जी बताते हुए हानिया आमिर ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी। इसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की थी। साथ ही एक्ट्रेस ने लोगों से निर्दोष पीड़ितों के दर्द का राजनीतिकरण ना करने का आग्रह किया था। इसके अलावा उन्होंने कहा था, ‘यह एक बेहद संवेदनशील और भावनात्मक समय है। हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों और प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। इस तरह का दर्द वास्तविक है और इसे राजनीतिकरण की बजाय सहानुभूति की आवश्यकता है।’