Site icon bollywoodclick.com

Hera Pheri 3: प्रियदर्शन ने दिया रिटर्न गिफ्ट, जन्मदिन पर किया ‘हेरा फेरी 3’ का निर्देशन करने का एलान

Hera Pheri 3: प्रियदर्शन ने दिया रिटर्न गिफ्ट, जन्मदिन पर किया ‘हेरा फेरी 3’ का निर्देशन करने का एलान


1 of 5

हेरा फेरी, प्रियदर्शन
– फोटो : एक्स

मशहूर फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन हेरा फेरी 3 का निर्देशन करेंगे। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। अपनी वापसी का एलान खुद निर्देशक ने सोशल मीडिया के जरिए किया है।  उन्होंने अपने जन्मदिन पर फ्रेंचाइजी के कलाकारों अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को इस बहुप्रतीक्षित सिक्वल के लिए आमंत्रित किया। अक्षय कुमार ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए जवाब दिया।

Priyadarshan: ‘हेरा फेरी’ ही नहीं, ये 10 सीरियस फिल्में भी बना चुके हैं प्रियदर्शन; शाहरुख को बनाया सुपरस्टार

 

 

 




Trending Videos

2 of 5

अक्षय कुमार, प्रियदर्शन
– फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

प्रियदर्शन ने दिया रिटर्न गिफ्ट

अक्षय कुमार को उनके जन्मदिन की बधाई देने के बाद प्रियदर्शन ने ट्विटर एक्स पर पोस्ट किया, “आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत धन्यवाद, अक्षय। बदले में मैं आपको एक तोहफा देना चाहता हूं। मैं हेरा फेरी 3 करने के लिए तैयार हूं। क्या आप, सुनील शेट्टी और परेश रावल तैयार हैं?


3 of 5

अक्षय कुमार-प्रियदर्शन
– फोटो : इंस्टाग्राम

चलो करते हैं फिर थोड़ी हेरा फेरी!


4 of 5

हेरा फेरी
– फोटो : सोशल मीडिया

परेश रावल ने भी जताई खुशई

इसके अलावा परेश रावल ने प्रियदर्शन की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्रिय प्रियन जी, आप ही इसकी मां हैं, जिन्होंने इस दुनिया में खुशियों की यह दिव्य किरण लाई है! इस हमेशा मुस्कुराते रहने वाले बच्चे की देखभाल करने के लिए एक बार फिर धन्यवाद! आपका स्वागत है सर और दुनिया को फिर से खुशियों से भर दें। 

पहले और दूसरे भाग को दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

साल 2000 में आई ‘हेरा फेरी’ समय के साथ कल्ट का दर्जा हासिल कर चुकी है। इस फिल्म को आज भी दर्शक देखा पसंद करते हैं। इसका सीक्वल फिर हेरा फेरी साल 2006 में आया था। यह फिल्म भी दर्शकों के दिलों पर राज करने में सफल रही थी। अब लोगों को इस फिल्म के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। 


5 of 5

अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का पहला पोस्टर
– फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

भूत बंगला में व्यस्त चल रहे प्रियदर्शन

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियदर्शन इन दिनों ‘भूत बंगला’ नाम की फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म अगले साल 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

संबंधित वीडियो




Exit mobile version