IFFM 2025: भारत की इस फिल्म से होगा मेलबर्न महोत्सव का उद्घाटन, दिखेगी कामकाजी महिला की कहानी

IFFM 2025: भारत की इस फिल्म से होगा मेलबर्न महोत्सव का उद्घाटन, दिखेगी कामकाजी महिला की कहानी



अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम की बंगाली फिल्म ‘बक्शो बोंडी’ भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम) के 2025 संस्करण की उद्घाटन फिल्म होगी। फिल्म के सह-निर्माता शोम और जिम सरभ हैं। फिल्म का आधिकारिक ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर 14 अगस्त को होगा।




Trending Videos

Tillotama Shomes Baksho Bondi To Open The Indian Film Festival Of Melbourne 2025

फिल्म मॉनसून वेडिंग में तिलोत्तमा शोम
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई


कामकाजी महिला पर आधारित है कहानी

फिल्म में तिलोत्तमा शोम ने अदाकारी की है। फिल्म के निर्देशक सौम्यानंद साही हैं। फिल्म की कहानी कोलकाता के एक उपनगर पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक कामकाजी महिला के आसपास घूमती है। अंग्रेजी में ‘शैडोबॉक्स’ नाम की इस फिल्म का विश्व प्रीमियर 75वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था।


Tillotama Shomes Baksho Bondi To Open The Indian Film Festival Of Melbourne 2025

तिलोत्तमा शोम
– फोटो : इंस्टाग्राम@tillotamashome


तिलोत्तमा शोम के दिल के करीब है फिल्म

अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने कहा ”बक्शो बोंडी’ मेरे दिल के बेहद करीब है। माया का किरदार निभाना खामोशियों को सुनने, छोटे-छोटे कामों में ताकत तलाशने और यह समझने का एक सबक था कि कैसे शांत लचीलापन महिलाओं के जीवन को एक ऐसी दुनिया में आकार देता है जो अक्सर उन्हें नजरअंदाज कर देती है।’

यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने पति और बेटी के साथ शेयर किया वीडियो, सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया


Tillotama Shomes Baksho Bondi To Open The Indian Film Festival Of Melbourne 2025

तिलोत्तमा शोम
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई


फिल्म में असाधारण है शोम का अभिनय 

महोत्सव निदेशक मीतू भौमिक लांगे ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे ‘कोमल, ईमानदार और दृश्यात्मक रूप से अद्भुत’ रचना बताया है। उन्होंने कहा ‘हमें ‘बक्शो बोंडी’ के साथ आईएफएफएम 2025 का उद्घाटन करते हुए गर्व हो रहा है। यह एक ऐसी फिल्म है जो भारतीय स्वतंत्र सिनेमा की ताकत का उदाहरण पेश करती है। यह फिल्म ऐसे विषयों को छूती है, जो बेहद निजी लेकिन वैश्विक स्तर जरूरी हैं। माया के रूप में तिलोत्तमा शोम का अभिनय असाधारण से कम नहीं है…’


Tillotama Shomes Baksho Bondi To Open The Indian Film Festival Of Melbourne 2025

तिलोत्तमा शोम
– फोटो : इंस्टाग्राम @tillotamashome


विक्टोरियन सरकार द्वारा समर्थित भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न 14 से 24 अगस्त तक चलेगा। इसमें अवॉर्ड्स का ऐलान 15 अगस्त को होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *