IGL: इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद में अपूर्वा मखीजा पर एक और FIR दर्ज, फैजान अंसारी ने की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

IGL: इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद में अपूर्वा मखीजा पर एक और FIR दर्ज, फैजान अंसारी ने की तुरंत गिरफ्तारी की मांग



फैजान अंसारी
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार


‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शो के विवादित एपिसोड में शामिल अपूर्वा मखीजा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि उन पर अभिनेता और इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने केस दर्ज करवाया है। शो में अपूर्वा बतौर जज पहुंची थीं। इस दौरान रणवीर इलाहाबादिया ने विवादित टिप्पणी की, लेकिन विवाद सिर्फ रणवीर की अभद्र टिप्पणी पर ही नहीं, बल्कि शो में प्रयोग किए गए अभद्र भाषा पर भी मचा, जिसमें खुद अपूर्वा भी शामिल रहीं। उन्होंने भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे लोगों को ठेस पहुंची और अब उन पर अन्य एफआईआर के साथ-साथ आज एक और केस दर्ज हो गया।

Trending Videos

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *