भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने ‘सनम तेरी कसम 2’ का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। दरअसल, अभिनेता ने यह फैसला मावरा होकेन के भारत के खिलाफ जहर उगलने के बाद लिया है। जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा?
क्या कहा हर्षवर्धन राणे ने?
शनिवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘हालांकि मैं अनुभव के लिए आभारी हूं, लेकिन जैसी स्थिति है और मेरे देश के बारे में की गई सीधी टिप्पणियों को पढ़ने के बाद, मैंने यह निर्णय लिया है कि अगर पिछली कास्ट को फिर से शामिल किए जाने की कोई संभावना है, तो मैं ‘सनम तेरी कसम पार्ट 2’ का हिस्सा बनने से सम्मानपूर्वक मना कर दूंगा।’
यह खबर भी पढ़ें: Indo-Pak Conflict: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के पिता का आतंकियों ने किया था कत्ल, तनाव के बीच पुराना इंटरव्यू वायरल
मावरा होकेन की आलोचना की
हर्षवर्धन ने एक अन्य स्टोरी में मावरा होकेन की आलोचना की, क्योंकि अभिनेत्री ने भारत द्वारा आतंकवादियों पर किए गए हमले को कायरतापूर्ण बताया था। इसके जवाब में, अभिनेता ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं इस देश, उस देश, केन्या और यहां तक कि मंगल ग्रह के सभी कलाकारों और इंसानों का सम्मान करता हूं, लेकिन किसी के द्वारा मेरे देश के बारे में इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी अक्षम्य है। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स खोने से मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैं किसी को भी अपने गौरव और परवरिश पर हावी नहीं होने दूंगा। अपने देश के साथ खड़ा होना अच्छी बात है, लेकिन दूसरे देश के बारे में अपमानजनक, घृणित टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं है।’
यह खबर भी पढ़ें: Sanjay Dutt: ‘यह हमारी लड़ाई है, हम मजबूती से साथ खड़े हैं’; संजय दत्त ने भारतीय सेना को किया सलाम
फैंस ने की हर्षवर्धन की तारीफ
हर्षवर्धन राणे के इस फैसले का उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने समर्थन किया और उनकी तारीफ भी की। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आप पर बहुत गर्व है हर्ष।’ एक अन्य ने लिखा, देश सबसे पहले है, हर्षवर्धन ने पाकिस्तान के कलाकारों के साथ काम करने से मना कर दिया।’
So so proud of you harsh👍#HarshvardhanRane pic.twitter.com/v7gLKVeGPe
— Nithi (@PriyAnkitheart6) May 10, 2025
Feels soo Good 🇮🇳🙏🏻
Plzzz nothing is more important than our Country
Other artists of our Country also needs to stand up
Rather than hiding
Hav some guts you morons#HarshvardhanRane soo proud of you❤️ pic.twitter.com/vTZeB8NADG
— Samiksha (@vibewth_me_here) May 10, 2025
Harsh 🙌❤#HarshVardhanRane #SanamTeriKasam pic.twitter.com/jFVuBMIRVI
— Pal 🇮🇳 (@thelalalagirl) May 10, 2025
You beauty- #HarshvardhanRane so proud of you ….👏
Note – 🫡 true actor like you are very less who stand with nation not seeking for clout ❤️
Jai Hind 🇮🇳
Bharat Mata Ki Jai 🇮🇳#OprationSindoor#IndianArmy #IndiaPakistanTensions #IndianNavy #IndiaPakistanWar pic.twitter.com/KbdgQA8A94
— SatyavadiLadki (@SatyavadiLadki) May 10, 2025
🙏
This is what #StandingWithNation is #IndiaPakistanWar #OperationSindoor #HarshvardhanRane pic.twitter.com/WB7h2asX4C
— 🍃🌊🧠💛🫀 (@ps_bea_) May 10, 2025
A tight slipper shot to hocaine sisters 👏🏻
mad respect to🫡 #harshvardhanrane pic.twitter.com/mVLwz5fA35
— Rizwi!! SHUBMAN BAISED🦋💙 (@Rizwibackup) May 10, 2025
मावरा होकेन ने भारत के खिलाफ उगला जहर
भारतीय फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में काम कर चुकीं पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन ने भारत की आलोचना की थी। भारत की फिल्म करने के बाद भी वह जहर उगलने से बाज नहीं आईं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बिलबिलाकर उन्होंने भारत के आतंकियों के अड्डे पर किए गए हमले को कायर्तापूर्ण कहा था। एक और पोस्ट में मावरा ने लिखा, मावरा ने लिखा, ‘अल्लाह हम सबकी रक्षा करे, सदबुद्धि आए’।