Site icon bollywoodclick.com

Jaani Master: क्या आपको जेल में नहीं होना चाहिए?… जानी मास्टर पर फूटा नेटिजन्स का गुस्सा, जानें क्या है वजह

Jaani Master: क्या आपको जेल में नहीं होना चाहिए?… जानी मास्टर पर फूटा नेटिजन्स का गुस्सा, जानें क्या है वजह


{“_id”:”6772c04d6a193bd3af05c7e4″,”slug”:”netizens-bashed-on-rape-case-accused-jaani-master-after-he-shares-game-changer-track-dhop-2024-12-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jaani Master: क्या आपको जेल में नहीं होना चाहिए?… जानी मास्टर पर फूटा नेटिजन्स का गुस्सा, जानें क्या है वजह”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}

धोप गाने पर परफॉर्म करते जानी मास्टर
– फोटो : एक्स

विस्तार


राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिलीज से पहले निर्माताओं ने 22 दिसंबर को डलास में एक कार्यक्रम में बहुप्रतीक्षित गीत ‘धोप’ रिलीज किया गया। हालांकि, थमन एस द्वारा रचित गीत को तमाम प्रचार के बावजूद प्रशंसकों द्वारा अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। ‘धोप’ में योगदान देने वाले लोगों में जानी मास्टर भी शामिल थे। मशहूर कोरियोग्राफर हाल ही में तब सुर्खियों में आए जब उन पर एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने का आरोप लगा और उन्हें जेल भी जाना पड़ा। कोरियोग्राफर द्वारा साझा किए गए एक वीडियो की ऑनलाइन आलोचना हो रही है।

Trending Videos

‘धोप’ गाने का वीडियो की शेयर

रेप केस के आरोप के बीच जानी मास्टर को अपनी ‘धोप’ कोरियोग्राफी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। गाने के रिलीज होने के कुछ दिनों बाद, कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो डाला, जिसमें उन्हें धोप’ की धुन पर कुछ अनोखे स्टेप करते देखा जा सकता है। 29 दिसंबर को अपने ट्विटर हैंडल पर, तेलुगु कोरियोग्राफर ने वीडियो शेयर किया और लिखा, “जबकि रामचरण अन्ना का ग्रेस आपके दिलों को जीत रहा है, यहां एक स्टेप है जो मैं आप सभी को हमारे गाने ‘धोप’ को मिली शानदार प्रतिक्रिया के लिए समर्पित करता हूं।”

प्रशंसकों ने शुरू कर दी आलोचना

यह पोस्ट जैसे ही जानी मास्टर ने शेयर किया प्रशंसकों ने जानी मास्टर को आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने लिखा, “कोई आश्चर्य नहीं कि वह स्टेप इतने बेकार थे…।” एक अन्य यूजर ने उनके जेल जाने के बारे में पूछा और लिखा, “क्या आपको जेल में नहीं होना चाहिए?” 

 

 

 

 

 

यौन उत्पीड़न के आरोप में हुए गिरफ्तार

कोरियोग्राफर जानी मास्टर को तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने 19 सितंबर को एक जूनियर महिला कोरियोग्राफर पर कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया था। जानी मास्टर फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।



Exit mobile version