Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर के Cannes रेड कार्पेट लुक पर फिदा हुए बॉयफ्रेंड शिखर, तारीफ में कही ये बात

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर के Cannes रेड कार्पेट लुक पर फिदा हुए बॉयफ्रेंड शिखर, तारीफ में कही ये बात



जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर की फिल्म ‘होमबाउंड’ को कान फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहा गया है। इस फिल्म के प्रीमियर के लिए ही जान्हवी कान फिल्म फेस्टिवल पहुंची थीं। कान इवेंट से ही उनके लुक भी चर्चा में हैं। हाल ही में जान्हवी ने एक खूबसूरत ड्रेस पहने अपना फोटो इंस्टाग्राम पर साझा किया है, इस पर कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिया। इन्हीं रिएक्शन में से एक रिएक्शन शिखर पहाड़िया का भी है। शिखर और जान्हवी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं, अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है। 

 




Trending Videos

Janhvi Kapoor Boyfriend Shikhar Pahariya Impressed With Actress Cannes Red Carpet

2 of 5

जान्हवी कपूर
– फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor


जान्हवी के लुक पर फिदा शिखर 

जान्हवी ने एक एक वेट लुक एस्थेटिक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस लुक पर शिखर फिदा हो गए हैं। वह जान्हवी की पोस्ट पर लिखते हैं, ‘गाॅडेस, तुमने तो रात को भी रोशन कर दिया है।’ शिखर के इस रिएक्शर पर यूजर्स ने उन्हें पागल प्रेमी करार दे दिया है। 


Janhvi Kapoor Boyfriend Shikhar Pahariya Impressed With Actress Cannes Red Carpet

3 of 5

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया
– फोटो : इंस्टाग्राम@shikharpahariya


फ्रांस में मौजूद हैं शिखर

कान फिल्म फेस्टिवल में जान्हवी कपूर को सपोर्ट करने के लिए उनकी बहन खुशी कपूर भी मौजूद हैं। साथ ही शिखर भी फ्रांस में ही हैं। वह जान्हवी को सपोर्ट करने के लिए पहुचे हैं। पिछले दिनों खुशी कपूर, शिखर पहाड़िया और करण जौहर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, ये तीनों फ्रांस की खूबसूरत स्ट्रीट पर फोटो शूट करा रहे थे। 


Janhvi Kapoor Boyfriend Shikhar Pahariya Impressed With Actress Cannes Red Carpet

4 of 5

जान्हवी कपूर
– फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor


होने वाली सास ने भी की तारीफ 

जाह्नवी कपूर के पहले कान डेब्यू लुक को शिखर पहाड़िया की मां स्मृति शिंदे ने भी काफी सराहा है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट करके उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। जान्हवी की तस्वीर साझा की और उस पर लिखा, ‘बधाई हो शानदार डेब्यू के लिए जानू। ऐसे ही और बेहतर करती रहो।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: कान में जान्हवी ने पहनी 68 साल पुरानी ड्रेस, लुक देख थम जाएंगी सांसें 

 


Janhvi Kapoor Boyfriend Shikhar Pahariya Impressed With Actress Cannes Red Carpet

5 of 5

फिल्म ‘परम सुंदरी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर
– फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms


जान्हवी कपूर का करियर फ्रंट 

कान फिल्म फेस्टिवल से हटकर जान्हवी कपूर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। अगले साल रिलीज होने वाली एक साउथ फिल्म ‘पेड्डी’ में भी जाहन्वी अभिनय करती नजर आएंगी। इस फिल्म में वह राम चरण के साथ नजर आएंगी।  


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *