कीर्ति सुरेश अपनी शादी की रस्मों और मस्ती भरे पलों को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। कीर्ति सुरेश ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति एंथनी थाटिल के साथ संगीत की मस्ती की झलकियां शेयर की हैं।
पिंक लहंगे में खूबसूरत लगीं अभिनेत्री
कीर्ति सुरेश ने अपने संगीत में बेबी पिंक कलर का हेवी वर्क वाला लहंगा पहना था, इस लहंगे में वाकई वे बला की खूबसूरत लग रही हैं।
पति संग लगाए कीर्ति ने ठुमके
कीर्ति अपनी तस्वीरों में पति संग ठुमके लगाती भी नजर आ रही हैं। उनकी जबरदस्त एंट्री भी इस समारोह में की गई।
मेहंदी लगवा दिए पोज
कीर्ति अपनी संगीत नाइट में मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं, उन्होंने मेहंदी के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। कपल ने अपनी शादी में शानदार फोटो शूट करवाया है।