पिछले दिनों एक रियल एस्टेट फर्म पर ईडी ने रेड डाली, इसी जांच में साउथ के एक्टर महेश बाबू को भी समन जारी किया गया है। वह इस रियल एस्टेट कंपनी से ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़े हैं। कहा जा रहा है कि महेश बाबू ने कंपनी का प्रमोशन करने के लिए 5.9 करोड़ रुपये लिए थे। महेश बाबू इस कारण ही अब मुश्किल में घिर गए हैं। पहले भी इसी तरह की परेशानी में कई एक्टर्स फंस गए थे। कई एक्टर्स, एक्ट्रेसेस के घर पर तो ईडी की रेड भी पड़ी थी।

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा
अपनी कमाई और प्रॉपर्टी छिपाने के मामले में प्रियंका चोपड़ा के घर पर ईडी की रेड पड़ी। यह घटना उस समय की है, जब प्रियंका मुंबई में ही रहा करती थीं। इस मामले में उनके पिता अशोक चोपड़ा और मैनेजर चंद मिश्रा से भी पूछताछ हुई। बैंक खातों की भी पूरी जांच की गई।

3 of 5
सोनू सूद
– फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
सोनू सूद
कथित टैक्स चोरी के मामले में सोन सूद की छह प्रॉपर्टीज पर ईडी की रेड पड़ी थी। एक्टर के लखनऊ, मुंबई वाली प्रॉपर्टी पर ईडी ने रेड की। सोनू सूद ने इस रेड में पूरा सहयोग किया था। इस रेड का कुछ पॉलिटिकल पार्टीज ने विरोध किया था।
ये खबर भी पढ़ें: Sonu Sood: सोनू सूद ने गरीब बच्चों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, इस तरह सवांरेंगे भविष्य

4 of 5
तापसी पन्नू
– फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
तापसी पन्नू
कुछ साल पहले तापसी पन्नू की कई प्रॉपर्टी पर ईडी ने रेड की थी। तापसी की मुंबई और पुणे की प्रॉपर्टी की जांच-पड़ताल की गई। यह रेड भी कथित टैक्स चोरी के मामले में की गई। तापसी के अलावा अनुराग कश्यप के घर, ऑफिस पर भी ईडी की रेड हुई थी।

5 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
– फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर, ऑफिस में भी पिछले साल ईडी की रेड पड़ी थी। एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन मामले में उन पर यह रेड की गई थी। साल 2021 में भी उनके खिलाफ इसी मामले में केस हुआ था। यह मामला कई दिनों तक चर्चा में रहा था।