1 of 5
मुफासा
– फोटो : इंस्टाग्राम
बैरी जेनकिंस की ‘मुफासा द लॉयन किंग’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज 10 दिन हो गए। दस दिनों में इसने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। ‘पुष्पा 2’ को छोड़ दे तो मुफासा बॉलीवुड की फिल्म ‘बेबी जॉन’ से कहीं ज्यादा अच्छा कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

2 of 5
‘मुफासा’
– फोटो : इंस्टाग्राम @disneystudios

3 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

4 of 5
मुफासा
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब इस हॉलीवुड फिल्म को पछाड़ेगी मुफासा
मुफासा ने 20 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दिया। यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारत में कमाई के मामले में जल्द ही ‘गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ को पीछे छोड़ सकती है। गॉडजिला ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 109 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

5 of 5
मुफासा
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रविवार को बॉक्स ऑफिस पर दूसरे नंबर पर रही मुफासा
फिल्म | कलेक्शन (रविवार) |
पुष्पा | 15.65 करोड़ रुपये |
मुफासा | 10.61 करोड़ रुपये |
बेबी जॉन | 4.28 करोड़ रुपये |