1 of 7
नेटफ्लिक्स इवेंट में सितारे
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

2 of 7
सैफ अली खान व अन्य
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान ने दिए पोज
इवेंट में सैफ अली खान ने शिरकत की। बीते महीने खुद पर हुए चाकू से हमले की घटना के बाद पहली बार उन्हें किसी सार्वजनिक इवेंट में देखा गया। एक्टर काफी खुश नजर आए और उन्होंने फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए।

3 of 7
माधवन, सना फातिमा, करण जौहर व अन्य
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
माधवन और फातिमा सना शेख पहुंचे
इवेंट में आर.माधवन और फातिमा सना शेख भी नजर आए। उनके अलावा करण जौहर भी इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे। आज नेटफ्लिक्स के इस इवेंट में माधवन और फातिमा की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘आप जैसा कोई’ का भी टीजर जारी किया गया है।

4 of 7
नेटफ्लिक्स इवेंट में सितारे
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन रामपाल से राणा दग्गुबाती तक, ये सितारे भी जुटे
नेटफ्लिक्स के इवेंट में अर्जुन रामपाल, रसिका दुग्गल, राणा दग्गुबाती, सयानी गुप्ता और राजेश तैलंग जैसे सितारे भी नजर आए। अर्जुन रामपाल ब्लैक कलर के आउटफिट में पोज देते दिखे।

5 of 7
राजकुमार राव-अर्चना पूरन सिंह, पत्रलेखा, सान्या
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पत्रलेखा के साथ पहुंचे राजकुमार राव
राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ इवेंट में पहुंचे। इसके अलावा अर्चना पूरन सिंह और सान्या मल्होत्रा भी नजर आईं। अर्चना पूरन सिंह के हाथ में प्लास्टर बंधा नजर आया। इवेंट में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की नई फिल्म ‘टोस्टर’ का टीजर नेटफ्लिक्स ने जारी कर दिया है। फिल्म का निर्माण राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने किया है।