Nikkhil Advani: निखिल आडवाणी ने किया खुलासा, क्यों हुए करण जौहर-अनिल कपूर से रिश्ते खराब

Nikkhil Advani: निखिल आडवाणी ने किया खुलासा, क्यों हुए करण जौहर-अनिल कपूर से रिश्ते खराब



1 of 5

निखिल आडवाणी-करण जौहर
– फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में डिजिटल कमेंट्री को दिए गए एक इंटरव्यू में निर्देशक निखिल आडवाणी ने बताया कि उनके कई फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से रिश्ते खराब हुए, इनमें करण जौहर, गोविंदा और अनिल कपूर जैसे नाम शामिल हैं। आखिर ये सब कैसे और क्यों हुआ, जानिए?




Director Nikkhil Advani Talk About Fallout With Karan Johar Anil Kapoor

2 of 5

करण जौहर
– फोटो : इंस्टाग्राम

करण का प्रोडक्शन हाउस छोड़ दिया

निखिल आडवाणी इंटरव्यू में बताते हैं कि फिल्म ‘कल हो ना हो’ की रिलीज के बाद करण जौहर से झगड़ा हो गया। वह बताते हैं कि यह सब गुस्से और डाउट की वजह से हुआ।इसी चक्कर में उन्होंने करण जौहर का प्रोडक्शन हाउस भी छोड़ दिया।

 


Director Nikkhil Advani Talk About Fallout With Karan Johar Anil Kapoor

3 of 5

करण जौहर
– फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar

करण जौहर से अब रिश्ते बेहतर हो चुके हैं 

निखिल आडवाणी का कहना है कि उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस की तीन सबसे बड़ी हिट फिल्में डायरेक्ट की हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने ‘कल हो ना हो’ का निर्देशन नहीं किया है। इसी बात से परेशान होकर, निखिल और करण के बीच मनमुटाव हुआ। लेकिन अब करण के साथ उनके रिश्ते बेहतर हो चुके हैं।

 


Director Nikkhil Advani Talk About Fallout With Karan Johar Anil Kapoor

4 of 5

शाहरुख खान
– फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान से अच्छे रिश्ते 

निखिल आडवाणी ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उनके अजय देवगन, रोहित शेट्टी और आदित्य चोपड़ा के अलावा शाहरुख खान के साथ बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं। ये कभी ना टूटने वाले रिश्ते हैं।

 


Director Nikkhil Advani Talk About Fallout With Karan Johar Anil Kapoor

5 of 5

जॉन अब्राहम
– फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha

जॉन अब्राहम से तीन साल बात नहीं की 

जॉन अब्राहम के साथ अपनी दोस्ती पर भी निखिल ने बात की है। साल 2024 में निखिल आडवाणी ने उन्हें लेकर एक फिल्म ‘वेदा’ बनाई थी। निखिल, जॉन के बारे में कहते हैं, ‘तीन साल का ऐसा समय था जब लोगों ने मेरे फोन कॉल उठाना बंद कर दिया था, क्योंकि मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं। मैं और जॉन भी कुछ साल के अलग हुए। लेकिन फिर से हमने साथ काम किया, उनके साथ दोस्ती का रिश्ता बिल्कुल अलग है। जॉन के साथ फिल्म, खेल और राजनीति सब चीजों पर बात होती है। इसके अलावा मैंने 10 साल तक अनिल कपूर से बात नहीं की, गोविंदा से भी इतने ही साल बात नहीं हुई।’ 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *