Site icon bollywoodclick.com

Nora Fatehi: कैसे नोरा फतेही ने बांधा आईफा अवॉर्ड में समां? वीडियो पोस्ट कर फैंस संग साझा की अपनी जर्नी

Nora Fatehi: कैसे नोरा फतेही ने बांधा आईफा अवॉर्ड में समां? वीडियो पोस्ट कर फैंस संग साझा की अपनी जर्नी



जयपुर में कुछ दिन पहले आईफा अवॉर्ड का आयोजन हुआ था। यहां बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे, कई एक्टर्स ने आईफा अवॉर्ड में परफॉर्म भी किया। नोरा फतेही ने अपने डांस से अवॉर्ड फंक्शन में चार चांद लगा दिए। आईफा में अपनी डांस परफॉर्मेंस की, अवॉर्ड फंक्शन अपनी में पूरी जर्नी की बीटीएस वीडियो नाेरा ने साझा की है। 




Trending Videos

2 of 5

आईफा अवॉर्ड से पहले डांस परफॉर्मेंस की तैयारी करतीं नोरा
– फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi


रिर्हसल में मेहतन करती दिखीं नोरा 

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें आईफा अवॉर्ड की अपनी पूरी जर्नी को समेटा है। वीडियो की शुरुआत में नोरा डांस परफॉर्मेंस की रिर्हसल कर रही हैं। डांस की तैयारी में वह कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस वीडियो के साथ नोरा ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘आईफा जर्नी 2025, फैशन, परफॉर्मेंस और वाइब्स।’ आगे नोरा लिखती हैं, ‘आज मेरी परफॉर्मेंस टेलीकास्ट होगी, उम्मीद है कि दर्शक इस पसंद करेंगे, एंज्वॉय करेंगे। 


3 of 5

नोरा फतेही
– फोटो : इंस्टाग्राम @norafatehi


फैंस के साथ की मुलाकात 

आगे इसी बीटीएस वीडियो में नोरा ने अपने फैंस से मुलाकात की भी। ये फैंस छोटे-छोटे बच्चे थे, जो नोरा के डांस के कायल नजर आए। नोरा ने इन बच्चों के साथ खूब सारी तस्वीरें क्लिक करवाई। नोरा से मुलाकात करके ये बच्चे काफी खुश नजर आए। 

ये खबर भी पढ़ें: Nora Fatehi: ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ से लेकर ‘रोर’ तक इन फिल्मों में नोरा ने की अदाकारी, लोगों को भाए सभी अवतार

 


4 of 5

नोरा फतेही
– फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi


फैशन लुक की तैयारियां भी दिखाई 

बीटीएस वीडियो में ही नोरा ने अपना आईफा फैशन लुक भी साझा किया। इस लुक को किस तरह से तैयार किया गया? कैसे फोटोशूट हुआ? इन सभी बातों को वीडियो में नोरा ने समेटा हुआ था। नोरा का यह लुक आईफा अवॉर्ड के दौरान काफी चर्चा में बना भी रहा। 

ये खबर भी पढ़ें: Nora Fatehi: महल में टहलते हुए नोरा फतेही ने दिखाईं अदाएं; यूजर बोले परी लग रही हो 


5 of 5

नोरा फतेही
– फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi


डांस के साथ अभिनय में भी सक्रिय अभिनेत्री 

नोरा फतेही हिंदी फिल्मों में अपने डांस नंबर के लिए जानी जाती हैं। डांस के साथ अब नोरा ने अभिनय भी करना शुरू कर दिया है। हाल ही में अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ में नोरा ने एक्टिंग की। जल्द ही वह दो साउथ फिल्मों में भी एक्टिंग करती नजर आएंगी। इन फिल्मों के नाम हैं, ‘कंचना 4’ और ‘केडी- द डेविल’। 




Exit mobile version